CBI Latest Report On Sushant Singh Rajput: हिंदी सिनेमा के लिए 2020 का साल काफी दुखद समय था, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने निवास पर मृत पाए गए थे। इसके बाद जो कुछ हुआ वह एक पूरी तरह से अराजक घटनाक्रम में बदल गया। इस दुखद घटना को एक मीडिया सर्कस में बदल दिया गया। जिसमें कुछ मीडिया चैनल्स ने सुशांत की उस समय गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी के तौर पर पेश किया। जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाना, धोखा देना, गलत तरीके से प्रतिबंधित करना, चोरी, आपराधिक विश्वासघात और ड्रग्स लेना जैसे कई केस रिया और उसके परिवारजनों पर लगाए गए। अब सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के लगभग पांच साल बाद, सीबीआई ने एक अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी है। जिसमें सुशांत के केस को आसान आत्महत्या का मामला बताते हुए रिया चक्रवर्ती, उसके माता-पिता और उसके भाई को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है।
सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर अब एक नई बहस मीडिया व सोशल मीडिया को लेकर शुरू हो गई है। उस समय कैसे रिया चक्रवर्ती को एक विलेन के तौर पर पेश किया गया था। अब एक वर्ग मीडिया व सोशल मीडिया के अधिकार क्षेत्रों पर खास कर ट्रायल रिपोर्टिंग पर अंकुश लगाने की बात कर रहा है। जिसका कई लोग समर्थन भी कर रहे हैं। इन्ही में से एक हैं अभिनेत्रा पूजा भट्ट भी। जो उन मजबूत आवाजों में से एक थीं जिन्होंने न केवल रिया का समर्थन किया था, बल्कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट आने के बाद अक्षय कुमार के पुराने पोस्ट का उल्लेख कर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की एक पुरानी पोस्ट साझा की है। जिसमें लिखा था कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने का निर्देश दिया। सत्य हमेशा विजय प्राप्त करे आदि।
The CBI’s March 22, 2025, closure report confirms Sushant Singh Rajput’s death as suicide with no foul play, clearing #RheaChakraborty and others. The truth has prevailed 🙏 #Prayers answered. https://t.co/WrpZw2COi6
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) March 23, 2025
इसके अलावा पूजा भट्ट ने लिखा है कि सीबीआई की 22 मार्च, 2025 की समापन रिपोर्ट सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या के रूप में पुष्टि करती है, जिसमें किसी तरह का धोखा नहीं है, रिया चक्रवर्ती और अन्य को क्लीन चिट मिलती है। सच की जीत हुई है। प्रार्थनाएं साकार हुई।” यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यह एक साधारण पोस्ट है, या इसके पीछे कोई व्यंग्य है।
अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर विचार साझा करते हुए सवालिया अंदाज़ में लिखा है कि मीडिया में से कौन रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को एक लिखित माफी देने की गरिमा रखेगा? आपने एक जादूगरनी का शिकार किया। आपने केवल TRP के लिए गहरी पीड़ा और उत्पीड़न उत्पन्न किया। माफी मांगें। यही आपके लिए सबसे कम है जो आप कर सकते हैं।

