Breaking! कृष्णा अभिषेक मांगना चाहते है गोविंदा से माफ़ी, परिवार का दिया हवाला

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक मामा गोविंदा संग बड़े विवाद के बाद मांगना चाहते है माफ़। जानिये कैसे कृष्णा ने दिया परिवार का वास्ता।

Krushna Apologies Govinda: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) एक बार फिर सुर्खियां बनाने में कामयाब हुए। एक बार फिर मामा गोविंदा (Govinda) से जुड़े विवाद पर दिया बड़ा बयान। कुछ हफ्तों पहले गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक में बहस हो गई थी। इन दोनों का झगड़ा बढ़ते बढ़ते विवाद में बदल गया। दोनों ही खुलकर एक दूसरे के बारे में मीडिया से भला बुरा कहते नजर आए थे। लेकिन हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा को लेकर दीया बयान। और कहा कि वह हमसे बड़े हैं, वह हमें डांट भी सकते हैं। और फटकार भी लगा सकते हैं।  

हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने इंटरव्यू में कहा, “मुझे इस झगड़े के बारे में बात करके कोई पब्लिसिटी नहीं चाहिए। इस बात को तो मैं खुद भी मानता हूं कि गोविंदा मुझसे बहुत बड़े स्टार हैं। इससे तो मेरा सिर्फ और सिर्फ नुकसान होगा। मेरी कही हुई बातों को आउट ऑफ कांटेक्ट जाकर बताया और दिखाया गया। और यह बात भी सच है कि मामा गोविंदा ने मेरे बारे में खूब बुरा कहा था। जिससे नाराज होकर मैंने भी उन्हें जवाब देने की कोशिश की थी। इस बात को मीडिया ने विवाद का रूप दे दिया। मैं गोविंदा के बेटे की तरह हूं, वह मुझे डांट और फटकार सकते हैं। वह भले ही आज मुझसे नाराज हैं, पर हम है तो फैमिली ही।” कृष्णा की इन् ही बातों से अंदाज़ा लगाया जारहा है की वह गोविंदा से माफ़ी मांगना चाहते है। 

दरअसल कॉमेडियन कृष्णा ने एक टीवी टॉक शो पर गोविंदा को बुलाया था। जिस शो पर जाने के लिए गोविंदा ने पैसे मांगे थे कृष्णा अभिषेक से। इसी बात से नाराज कृष्णा अभिषेक की बीवी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने मीडिया के सामने गोविंदा को पैसे लेकर नाचने वाला बताया था। जिस बात से बुरी तरह से बौखला गई गोविंदा की बीवी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) जिन्होंने दिया कश्मीरा शाह को मुंहतोड़ जवाब। जिसके बाद कृष्णा अभिषेक और गोविंदा भी लगे एक दूसरे को भला बुरा कहने। मामा भांजे की यह लड़ाई अब मीडिया के लिए एक नया विवाद बन गया था। जिसके बाद से ही दोनों के बीच पूरी तरह से बातचीत बंद हो गई। लेकिन कृष्णा बार-बार गोविंदा का नाम लेते हैं। और उन्हें अपना हीरो नंबर वन बताते हैं। 

यह भी पढ़े: Rashmika-Karan Video: करण जौहर से मिलने पहुंची रश्मिका मंदना, जानिए क्या है मांजरा

कुछ दिनों पहले जब गोविंदा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने म्यूजिक वीडियो को रिलीज किया था। तब लोगों ने गोविंदा को खूब लताड़ा था। तब कृष्णा से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने गोविंदा को हमेशा से हीरो नंबर वन बताया। यु बार बार गोविंदा को सपोर्ट कर के कृष्णा उन्हें जाताना चाहते है की वह आज भी परिवार है।

यह भी पढ़े: Deepika Padukone Bold Look: दीपिका पादुकोण को इस ड्रेस में देख लोगों का छूटा पसीना

Latest Posts

spot_img

you may like