Chak De India की एक्ट्रेस Chitrashi Rawat ने की शादी

Chitrashi Rawat: साल 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में कोमल चौटाला का किरदार निभाने वाली चित्राशी रावत ने आज शादी कर ली हैं। उन्होंने अभिनेता ध्रुवादित्य भगवानानी से बिलासपुस स्थित का एक मैरिज पैलेस में आज शादी कर ली। बता दें कि चित्राशी उत्तराखंड की रहने वाली हैं और ध्रुवादित्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

चित्राशी और ध्रुवादित्य दोनों एक दूसरे को पिछले 11 सालों से डेट कर रहे थे और अब जाकर दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। चित्राशी की शादी में बॉलीवुड के कई लोग शामिल हुए और इसके अलावा उनकी फिल्म चक दें इंडिया की स्टारकास्ट में से भी कुछ लोग शामिल हुए। रिंग सेरेमनी 03 फरवरी को चित्राशी के होमटाउन देहरादून में हुई थी और आज बिलासपुर में जाकर शादी हुई है। चित्राशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी में अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं, इन तस्वीरों में चित्राशी-ध्रुवादित्य दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों में फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के अन्य अभिनेता भी उनकी शादी में नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि, चित्राशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2007 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से की थी। उन्होंने शाहरुख खान की इस फिल्म  में एक भारतीय महिला हॉकी प्लेयर कोमल चौटाला का किरदार निभाया था। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पंसद आया था। फिल्म ‘चक दे इंडिया’ को शिमित अमीन द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में चित्राशी समेत विद्या मालवड़े, शिल्पा शुक्ल, सागरिका घाटगे विवान भटेना, मोहित चौहान, जॉयश्री अरोड़ा, विभा छिब्बर और अनैथा नायर अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पंसद आई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।

इसके बाद चित्राशी ने  ‘फैशन’, ‘ये दूरियां’ और ‘लक’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शो भी किए हैं। वे आखिरी बार फिल्म ‘उर्फ घंटा’ में नजर आई थीं। वे जल्द ही एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पति ध्रुवादित्य ने भी फ्लाइट (2021), द ग्रे (2020) और एंडएवर-आफ्टर (2013) जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। 

ये भी पढ़ें:Sidharth-Kiara Marriage: परिवार के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हुई Kiara

Latest Posts

spot_img

you may like