CBFC On Akshay Kumars OMG 2: अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ओएमजी 2 रिलीज से पहले विवादों में फंसती नजर आ रही है। सेंसर बोर्ड ने अब इस फिल्म को कई कट्स के साथ ए प्रमाणपत्र जारी किया है। फिल्म को ए प्रमाणपत्र मिलने व कट्स लगने से फिल्म निर्माता जहां निराश हैं, वहीं अपने आपको सबसे बड़ा क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान ने इस लेकर इस फिल्म का मजाक भी उड़ाया है।
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को पहले सेंसर बोर्ड ने पास करने से मना कर दिया था। इसके बाद इसे रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया था। जहां रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म में 20 कट्स लगाकर ए प्रमाणपत्र के साथ फिल्म को रिलीज करने को कहा गया है। ये दावा ई-टाइम्स ने अपनी एक खबर में किया है। अखबार का दावा है कि रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने का फैसला किया है। रिवाइजिंग कमेटी की इस बैठक में सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी के मौजूद होने की बात भी खबरों में की जा रही है।
कुछ खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि अभी कर रिवाइजिंग कमेटी ने कोई फैसला नहीं लिया है। दैनिक भास्कर के एक रिपोर्ट की माने तो फिल्म को अभी तक रिवाइजिंग कमेटी ने नहीं देखा है। तो वहीं दूसरी ओर फिल्म निर्माताओं की तरफ से भी इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड या फिर रिवाइजिंग कमेटी के फैसले को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। कमाल राशिद खान ने इस फिल्म को लेकर अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि फिल्म की रिलीज को 15 दिन से कम समय बचा है। ऐसे में सेंसर में ये फिल्म अटकी है। कुछ लोगों का कहना है कि सरकार ने अक्षय कुमार को भाव देना बंद कर दिया है।
Only 15days left to release film #OMG2 and censor board is not showing any sign to give certificate. कुछ लोगों का कहना है कि सरकार ने Akshay Kumar को भाव देना बंद कर दिया है! क्योंकि सरकार को लगता है कि Canadian Kumar ज़्यादा फ़ायदा ले रहा है और सरकार को कम मिल रहा है!
— KRK (@kamaalrkhan) July 26, 2023
फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ऐसे में निर्माताओं के सामने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी संकट बना हुआ है। जो 27 जुलाई को रिलीज होने वाला था। जबकि गदर 2 का ट्रेलर आज रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में ओएमजी 2 फिल्म का सिर्फ एक गाना रिलीज हुआ है। उसमें भी ट्रेलर की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यदि रिवाइजिंग कमेटी को कोई फैसला नहीं आता है तो फिर ट्रेलर की रिलीज डेट को भी टाला जा सकता है। सेंसर में फिल्म के फंसे होने की वजह से प्रमोशन का सारा काम भी पेंडिंग पड़ा हुआ है।

