Aly Goni और Vikas Gupta के बीच हुई जोरदार बहस !!

इन दिनों बिगबॉस सीजन 14 सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोर रहा है। इन दिनों घर में विकास और अली काफी झगड़ा देखने को भी मिल रहा है। वही अब मिल रही जानकारी के मुताबिक राहुल महाजन घर से बेघर हो गए हैं।

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 (Biggboss 14) में घर के अंदर काफी घमासान मचा हुआ है। कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर विवाद देखने को मिल रहा है। वहीं घर में कई पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आए हैं। मालूम हो पुराने कंटेस्टेंट्स के आने से घर में और भी ज्यादा हंगामा देखने को मिल रहा है। वही अब मिल रही जानकारी के मुताबिक़ राहुल महाजन (Rahul Mahajan) को शो के मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ‘बिग बॉस 14’ के घर में पिछले हफ्ते क्रिसमस और नए साल के जश्न ने घरवालों को इविक्शन से बचा लिया था, लेकिन इस हफ्ते घर में इवेक्शन हो सकता है। इस हफ्ते राहुल महाजन घर से बाहर होंगे!

राहुल महाजन हाल ही में कैप्टन बने थे। राहुल का इस तरह से घर से बेघर होना फैंस के लिए काफी शॉकिंग होने वाला है। राहुल ने घर में अपने कॉमेडी अंदाज से माहौल को काफी कूल रखा था। लेकिन बिग बॉस खबरी ने ट्वीट कर लिखा “एक्सक्लूसिव एंड कनफर्म्ड #RahulMahajan को घर से बेघर कर दिया गया है।”

Latest Posts

spot_img

you may like