Bhool Bhulaiyaa 3 का ट्रेलर रिलीज, रूब बाबा को इस बार दो दो मंजूलिकाओं से मिलेगी चुनौती

रूह बाबा कार्तिक आर्यन, मंजूलिका विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की लीड भूमिकाओं से सजी फिल्म भूल भूलैया 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Release: रूह बाबा कार्तिक आर्यन, मंजूलिका विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की लीड भूमिकाओं से सजी फिल्म भूल भूलैया 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म भूल भूलैया 3 एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का पहला भाग 2007 में रिलीज हुआ था। जिसमें अक्षय कुमार मुख्य किरदार में थे। इसके बाद भूल भूलैया 2 साल 2022 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब एक बार फिर से अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन के साथ भूल भूलैया का तीसरा भाग Bhool Bhulaiyaa 3 लेकर आ रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के समय कार्तिक आर्यन समेत भूल भूलैया की पूरी टीम पहुँची थी। चलिए जानते हैं कैसी है भूल भूलैया 3 का ट्रेलर

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 3 का ट्रेलर मुंबई की जगह जयपुर के राज मंदिर में रिलीज किया गया है। सिंघम अगेन के धमाकेदार ट्रेलर के बाद दर्शकों को कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भूलैया 3 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। भूल भूलैया 3 के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया और भूल भूलैया 3 का ट्रेलर आते ही ट्रेंड होने लगा है।

भूल भूलैया 3 में दर्शकों को इस बार भूल भूलैया में दो- दो मंजूलिका और भूल भूलैया 2 के रूह बाबा की जोड़ी देखने को मिली है। तो वहीं कास्ट में भी बदलाव किया गया है। तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित को शामिल किया गया है। भूल भूलैया 3 में इस बार रूह बाबा का सामना मंजुलिका के साथ होगा। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। Bhool Bhulaiyaa 3 का ट्रेलर को देखने के बाद ये लग रहा है कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म Singham Again को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टकक्कर मिलने वाली है।

भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन और निर्देशक अनीस बज्मी की जोड़ी बेहद सफल भूल भुलैया 2 (2022) के बाद वापस आ रही है। टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और सिने 1 स्टूडियो के मुराद खेतानी द्वारा निर्मित भूल भुलैया 3 शुक्रवार, 1 नवंबर को यानी दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में इस बार दीवाली पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े: Ranveer Singh ने Tiger Shroff को बताया अपना Man Crush, सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे हैं मजे, बोले Deepika को सौतन मिल गई…

Latest Posts

spot_img

you may like