Pawan Singh Song: बवाल करने आ गया पवन सिंह का सॉन्ग “एहि खातिर आरा अईले”, गाना है खूब चर्चाओं में

भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'एहि खातिर आरा अईले' रिलीज़ के साथ ही चर्चाओं में है। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है

Pawan Singh Latest Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार और रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह अपने फैन्स के लिए एक और बवाल सांग लेकर आए हैं। उनके इस धमाकेदार गीत का नाम है “एहि खातिर आरा अईले”, यह गाना खूब वायरल हो रहा है। पवन सिंह पर फिल्माया गया यह धांसू गीत मां अम्माँ फ़िल्मस के यूटयूब चैनल पर रिलीज होकर बवाल मचा रहा है।

रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह ने इस गाने को अलग ही अंदाज में गाया है और डेसिंग लुक में उन पर फ़िल्माया गया वीडियो तो धमाल मचाने वाला है। पावर स्टार पवन सिंह के गाने भारतवर्ष के साथ-साथ विदेशों में भी काफी देखें और सुने जाते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में आ जाते हैं। यह नया गाना भी यूटयूब पर हंगामा कर रहा है।


इस गाने में पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव की आवाज भी सुनाई दे रही है। वीडियो में ऎक्ट्रेस का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज फैंस को क्रेजी कर रहा है. सांग में पवन सिंह और ऎक्ट्रेस के बीच की केमिस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है. गजब का डांस है और स्टेज शो की फीलिंग दे रहा है।

गाने को पवन सिंह ने खास अंदाज में गाया है। गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास द्वारा लिखे गए हैं, जबकि गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह द्वारा कंपोज किया गया है। डायरेक्टर व डीओपी दीपांश सिंह, एडिटर मानव शर्मा हैं। प्रोड्यूसर पवन सिंह, को प्रोड्यूसर रानू सिंह हैं। कोऑर्डिनेटर विष्णु सिंह (लड्डू) हैं।

ये भी पढ़े: Kashi Film Festival: खेसारी लाल यादव की हीरोइन श्रुति राव हुई काशी फ़िल्म महोत्सव में सम्मानित, कहा – मेरे लिए गर्व की बात

Latest Posts

spot_img

you may like