Rowdy Inspector: खेसारी लाल यादव की फ़िल्म ‘राउडी इंस्पेक्टर’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, धाँसू अंदाज में आये ट्रेंडिंग स्टार

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राउडी इंस्पेक्टर' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म में काफी दमदार अंदाज में आएँगे नजर

Rowdy Inspector First Look Out: दक्षिण फ़िल्म जगत की मशहूर फिल्म निर्माण कंपनी महँकाली मूवीज के बैनर तले बनी ट्रेंडिंग खेसारी लाल यादव की फ़िल्म राउडी इंस्पेक्टर का फर्स्ट लुक आउट किया गया। जैसा फ़िल्म का टाइटल है ठीक उसी तरह फ़िल्म का फर्स्ट लुक नजर आ रहा है जिसमे खेसारी लाल यादव राउडी स्टाइल में हाथ मे पिस्टल लिए नए लुक में नजर आ रहे है।

आपको बता दे कि खेसारी लाल यादव इस फ़िल्म में एक अलग लुक में नजर आएंगे जो अब तक का उनका सबसे अलग लुक होगा और उस लुक की थोड़ी सी झलक पोस्टर पर दिख रही है। फिल्म की कहानी बहुत ही रोमांचक है, जिसका खुलासा अभी करना ठीक नहीं होगा, लेकिन हम इतना जरूर कह सकते हैं कि फिल्म में आपको रोमांस, एक्शन और सस्पेंस का तगड़ा डोज देखने को मिलने वाला है इसके साथ साथ फ़िल्म में आपको महेश आचार्य की कॉमेडी भी देखने को मिलने वाली है।

फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की विभिन्न रमणीय लोकेशनों पर हुई है जिसकी मेकिंग साउथ की स्टाइल में हुई है जो आम भोजपुरी फिल्मों की से भिन्न है। फ़िल्म में खेसारी लाल यादव के अपोजिट साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा मेघा श्री है जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री के साथ साथ अब भोजपुरी में भी अभिनय का जलवा दिखा रही है।

फ़िल्म का निर्माण महंकाली मूवीज के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता महंकाली दिवाकर है और लेखक निर्देशक शंकर है। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता मिथिलेश तिवारी है जिन्होंने साउथ, हिंदी और भोजपुरी की कई सारी फिल्में की है। बहुत जल्द महंकाली दिवाकर और मिथिलेश तिवारी की एक और फ़िल्म सुरक्षा का फर्स्ट लुक और ट्रेलर आने वाला है। फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव, मेघा श्री, महेश आचार्य,और साउथ के कई कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और सौम्या पोखरेल का सैड सॉन्ग ‘हरदी लागे जान के’ हुआ रिलीज़

Latest Posts

spot_img

you may like