BEFA Awards 2022: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की ‘लिट्टी चोखा’ का चला जादू, फिल्म ने जीते इतने अवार्ड

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'लिट्टी चोखा' ने BEFA Awards में 10 अवार्ड हासिल किये। जो अपने आप में ही काफी बड़ी बात है

Litti Chokha Won 10 Awards: यूपी में सम्पन्न Befa Award 2022 में भोजपुरिया शोमैन प्रदीप के शर्मा की बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ ने 10 अवार्ड जीते, यह अवार्ड उन्हें बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले एन्ड डायलोग, बेस्ट सिनेमेटोग्राफर, बेस्ट पॉपुलर सिंगर, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर, बेस्ट आर्ट डायरेक्टर, बेस्ट पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो और बेस्ट मेकअप के लिए मिला। लंबे समय बाद यह भोजपुरी की ऐसी फिल्म है जिसे तकरीबन 10 कैटेगरी में अलग अलग अवार्ड्स मिले। इस तरह से कहा जा सकता है कि Befa में प्रदीप के शर्मा की फ़िल्म लिट्टी चोखा का जादू रहा।

आप को बता दें कि Befa अवार्ड 2022 में लिट्टी चोखा को बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड मिला, जो प्रदीप के शर्मा को दिया गया जो इस फ़िल्म के निर्माता है। जबकि बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड इस फ़िल्म के निर्देशक पराग पाटिल को मिला। वहीं बेस्ट एक्टर खेसरीलाल यादव रहे जिन्होंने बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका से सबों का दिल जीत लिया है। आगे Befa अवार्ड में बेस्ट एक्शन डायलोग का अवार्ड राकेश त्रिपाठी को मिला जबकि आर आर प्रिंस को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवार्ड मिला। वहीं बेस्ट पॉपुलर सिंगर का अवार्ड स्वाति शर्मा को मिला जो प्रदीप के शर्मा की बेटी भी है और बॉलीवुड में भी अपने गानों से लोगो का दिल जीत चुकी है। इसके अलावा बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर का अवार्ड पदम सिंह को मिला। बेस्ट आर्ट डायरेक्टर का अवार्ड विजय श्रीवास्तव को मिला तो बेस्ट पोस्ट प्रोडक्शन का अवार्ड रिफ्लेक्सन पिक्चर्स को मिला जहाँ लिट्टी चोखा की मेकिंग हुई। इसके अलावा बेस्ट मेकअप का अवार्ड बबलू पांडेय को मिला।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी की भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले की गई है। फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है। फ़िल्म बेहद सहज और सरल है।

इस तरह से देखा जाए तो प्रदीप के शर्मा की फिल्मों का दर्शकों में काफी बढ़ी और अब अवार्ड समारोह में भी प्रदीप के शर्मा की फिल्मों का जलवा देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े: Exclusive: आखिर क्यों कम फिल्मो का हिस्सा रही है श्यामली श्रीवास्तव, बेबाक बाते उनकी जुबानी

Latest Posts

spot_img

you may like