Bhojpuri Holi Song: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और जोया खान का गाना ‘गूगल से पुछs रजऊ’ ने मचाया धमाल, दर्शको को जोड़ी आ रही है पसंद

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस ज़ोया खान का नया होली सॉन्ग ' गूगल से पुछs रजऊ' रिलीज़ किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है

Khesari Lal-Zoya Khan Holi Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव और जोया खान का नया गाना ‘गूगल से पुछs रजऊ’ आज देखते ही देखते वायरल हो गया। यह गाना महशूर चैनल एसआरके म्यूजिक से रिलीज हुआ और धीरे धीरे इस गाने को लाखो व्यूज यूट्यूब पर मिल रहे है। खेसारी का यह गाना अभी भी तेजी से व्यूज हासिल कर रहा है।

गाना ‘गूगल से पुछs रजऊ’ होली स्पेशल गाना है। भले अभी होली को एक महीने से ज्यादा दूर है, लेकिन खेसारी लाल यादव का यह गाना जब रिलीज हुआ तो दर्शकों ने इसे हाथो हाथ लिया है और यह अब खूब वायरल भी हो रहा है। गाने में खेसारी और जोया की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। वहीं गाने को लेकर ज़ोया खान ने अपने दर्शकों से अपील की कि वे अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। आगे और भी बेहतरीन गाने वे लेकर आएंगे।

आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव के गाना ‘गूगल से पुछs रजऊ’ का संगीत आर्य शर्मा ने दिया है, जो पहले भी कयी सुपर हिट गानों में संगीत दे चुके हैं। लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी का है। खेसारी के साथ शिल्पी राज ने इस गान में आवाज दी है। निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं। कोरियोग्राफी अनुज आर मौर्या ने की है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

खेसारी लाल यादव और ज़ोया खान की जोड़ी इससे पहले भी एक सॉन्ग में नजर आ चुकी है। और उसी गाने की तरह इस गाने को भी दर्शक काफी प्यार दे रहे है। खेसारी लाल और ज़ोया खान की केमेस्ट्री फैंस के लिए बेहद खास हो रही है क्योंकि दोनों के बीच की तालमेल को दर्शक बेहद पसंद कर रहे है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie: यश कुमार-काजल राघवानी की जोड़ी फिल्म ‘दंडनायक’ में एक साथ, काफी समय से है चर्चा

Latest Posts

spot_img

you may like