Bhojpuri Film Gobar Dhan: दिनेशलाल यादव और निर्देशक मंजुल ठाकुर की फ़िल्म “गोबर धन” की शूटिंग हुई शुरू

भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ ने मंजुल ठाकुर की फ़िल्म 'गोबर धन' (Gobar Dhan) की शूटिंग को शुरू कर दी।

Gobar Dhan Shooting Started: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘गोबर धन’ (Gobar Dhan) की शूटिंग जेआर प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के बाँसी गाँव में शुरू कर दी गई है। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर फिल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर संभाल रहे हैं और उम्मीद है कि एक बार फिर एक्टर डायरेक्टर की यह जोड़ी एक सफल फ़िल्म देगी। इस फिल्म के निर्माता है जयंत घोष, कलीम खान, प्रवीण कुमार। बता दें कि प्रवीण कुमार बिहार, झारखंड के जाने माने फिल्म वितरक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया है और इस फ़िल्म से प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू कर रहे हैं।


गौरतलब है कि निर्देशक मंजुल ठाकुर जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म राजा बाबू, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 और निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 का निर्देशन कर चुके हैं। अब निरहुआ के साथ यह चौथी फिल्म “गोबर धन” का निर्देशन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: Bhojpuri Viral Song: शिल्पी राज और नीलम गिरी की ‘दीवानगी’ ने बटोरा 1 दिन में 1 मिलियन का प्यार

फ़िल्म के डायनामिक डायरेक्टर मंजुल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रथमा को अन्नकूट का त्यौहार मनाया जाता है। एक कथा के अनुसार यह पर्व द्वापर युग में आरंभ हुआ था क्योंकि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन और गायों की पूजा के निमित्त पके हुए अन्न को भोग में लगाया था। कई जगह इस पर्व को गोवर्धन पूजा के नाम से भी जाना जाता है और हमलोग फिल्म बना रहे है “गोबर धन”।
उल्लेखनीय है कि जेआर प्रोडक्शन हाउस बैनर तले निर्मित की जा रही फ़िल्म “गोबर धन” में दिनेशलाल यादव निरहुआ और मेघाश्री की जोड़ी दिखाई देंगी। खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी इस फ़िल्म, इसकी कहानी और अपने अलग से किरदार के लिए काफी उत्साहित हैं।


फ़िल्म के लेखक अरबिंद तिवारी ने जानदार स्क्रीनप्ले और चुटीले संवाद लिखे हैं जबकि डीओपी सरफराज आर खान दृश्यों को बेहतरीन ढंग से कैमरे में कैद कर रहे हैं। संगीतकार छोटे बाबा ने फ़िल्म के कर्णप्रिय मधुर गीत कम्पोज़ किए हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मुख्य सहायक निर्देशक राम वृक्ष गोंड, कला महेंद्र सिंह, ड्रेस डिजाइनर गुरजीत कौर, मेकअप गुड्डू शेख, स्टील खालिद रहमान, कैमरा अजय त्रिपाठी, लाइट जय अम्बे इंटरप्राइजेज, प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा हैं। फ़िल्म की स्टार कास्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ और मेघाश्री के अलावा किरण यादव, अनूप अरोड़ा, प्रेम दूबे, राम नरेश, रत्नेश बरनवाल, रूपा सिंह, संजना सिंह, सनी शर्मा, उदय यादव, बंधु खन्ना सहित कई कलाकार है।

यह भी पढ़े: Pawan Singh Movie: पवन सिंह बने सिनेमाघरों के रियल ‘बॉस’, दूसरे सप्ताह में भी बिहार में दिखी दीवानगी, देखें पूरी खबर

Latest Posts

spot_img

you may like