Pawan Singh Movie: पवन सिंह बने सिनेमाघरों के रियल ‘बॉस’, दूसरे सप्ताह में भी बिहार में दिखी दीवानगी, देखें पूरी खबर

भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म बॉस ने बिहार के सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया हैं। फिल्म फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। वीडियो में देखिए पूरी ख़बर

Pawan Singh Bhojpuri Movie Boss: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार व रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह (Pawan Singh) बॉक्स ऑफिस के रियल बॉस हैं। उनकी भोजपुरी फिल्म ‘बॉस’ (Bhojpuri Film Boss) को बिहार के सिनेमाघरों में दूसरे सप्ताह में भी खूब देखा जा रहा है। कई सिनेमाघरों में तो हाउसफुल के बोर्ड नजर आए।

पटना के वीणा सिनेमा में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। खुशी की बात यह रही कि यहां दर्शक महिलाएं और बच्चे भी खूब दिखे। फिल्म ‘बॉस’ में पवन सिंह का दमदार लुक दर्शकों को पागल बना रहा है और यही दीवानगी सेकंड वीक में भी देखने को मिल रही है।  

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 15 Wildcard Contestants: रश्मि देसाई के साथ बिगबॉस 15 में होगी इन 2 वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार एंट्री

ताज़ा ख़बरें