Ankush Raja Song: कई सुपरहिट सांग्स दे चुके अंकुश राजा लेकर आये एक और नया धमाका, साथ दे रही है नीलम गिरी

भोजपुरी फिल्मो के मशहूर सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ''कल बियाह गर्दा होई' रिलीज़ किया गया है। इस गाने में उनके साथ बेहद ही खूबसूरत अदाकारा नीलम गिरी है

Ankush Raja-Neelam Giri New Song: भोजपुरी में अंकुश राजा की आवाज के दीवाने बड़ी संख्या में भोजपुरी के दर्शक हैं। वहीं शिल्पी राज के आवाज ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी खासी जगह बना ली है। इनदोनों के गाने एक साथ रिलीज हो या अलग-अलग इन गानों के वायरल होने की संभावना बहुत होती है।

अंकुश राजा और शिल्पी राज का एक गाने ‘कल बियाह गर्दा होई’ आज ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी की एक्सप्रेशन्स क्वीन नीलम गिरी नजर आ रही हैं। नीलम गिरी ने अपनी अदाओं से भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। इस वीडियो की शूटिंग दुबई की खूबसूरत लोकेशन पर की गई है, इस वजह से यह वीडियो और भी शानदार नजर आ रहा है।

‘कल बियाह गर्दा होई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, वही इसके बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं, इन बोलो को संगीत से अविनाश झा घुंघरू जी ने सजाया है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गार्डियन लखन बाबा, कोरियोग्राफी गोलडी जैसवाल, मैनेजर नेता जी,एडिटर मीत जी हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढकर एक सुपरहिट गाने देने वाले अंकुश राजा इन दिनों यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक छाए हुए है। उनके गाये हुए गानो पर लोग भारी संख्या में रील्स बनाते है। युवाओ में अंकुश राजा के गानो का क्रेज बेहद ज्यादा है। अंकुश राजा की कई फिल्मे भी आ रही है। हाल ही में उन्होंने काजल राघवानी के साथ भी एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

ये भी पढ़े: New Bhojpuri Movie: सालो बाद एक बार फिर साथ नजर आएगी निरहुआ ,आम्रपाली और काजल राघवानी की तिकड़ी , देखे वीडियो

Latest Posts

spot_img

you may like