Bhojpuri Holi Song: अंकुश राजा ने खेली नीलम गिरी के साथ जमकर होली, वीडियो हो रहा खूब वायरल

भोजपुरी फिल्मो के बहुचर्चित एक्टर और सिंगर अंकुश राजा का नया होली सॉन्ग इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में उनके साथ नीलम गिरी ने जमकर होली खेली है

Ankush Raja-Neelam Giri Holi Song: जैसे जैसे होली का त्यौहार नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से एक से बढ़कर एक फुल टू धमाल होली सांग होली का खुमार बढ़ाने आ रहे हैं। ऐसे में पॉपुलर सिंगर एक्टर अंकुश राजा और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का गाया हुआ होली का धमाल सांग “होली में जीजा गर्दा होई” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस वीडियो सांग में एक्टर अंकुश और एक्ट्रेस नीलम गिरी ने शानदार एक्टिंग किया है। इस होली सांग के वीडियो में अंकुश राजा को फोन करके नीलम गिरी होली खेलने के लिए अपने घर बुला रही हैं और कह रही हैं कि जीजा ससुराल में आ जाइए, होली में खूब गर्दा होगा। नीलम गिरी इस गाने में अपनी अदा का जलवा बिखेर रही हैं।

वीडियो में एक ओर फोन पर सिंगर एक्टर अंकुश राजा नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ नीलम गिरी नजर आ रही हैं। दोनों सितारे अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। यह गाना रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है, जिसमें एक्टर एक्ट्रेस के साथ बहुत से डांसर दिख रहे हैं और रंग गुलाल उड़ा रहे हैं। यह गाना होली का खुमार बढ़ा रहा है और फुल टू धमाल मचा रहा है।

होली के पहले ही अंकुश राजा के होली सांग्स काफी धमाल मचा रहे है। होली का धमाकेदार गाना इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। वही अंकुश राजा के साथ नीलम गिरी की अदाओ ने भी लोगो को खूब दीवाना बनाया है। अंकुश राजा के अन्य कई होली गाने रिलीज़ किये गए है, जो काफी पसंद किये जा रहे है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie Aashiqui: ख़त्म हुआ इंतजार, रिलीज़ को तैयार खेसारी लाल-आम्रपाली दुबे की ‘आशिक़ी’, जानिए रिलीज़ डेट

Latest Posts

spot_img

you may like