Ankush Raja, Kajal Raghwani का मार्मिक छठ गीत “छठी माई हो गईनी अभागिन” आपको कर देगा इमोशनल

मोस्ट पॉपुलर सिंगर एक्टर अंकुश राजा और भोजपुरी की ड्रीम गर्ल काजल राघवानी का नया गाना ''छठी माई हो गईनी अभागिन" काफी पसंद किया जा रहा है

Kajal Raghwani-Ankush Raja Emotional Song: भोजपुरी फिल्मों और म्यूज़िक इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर एक्टर अंकुश राजा जब 2021 का पहला छठ गीत “बेटा दे दs ऐ माई” भोजपुरी की ड्रीम गर्ल काजल राघवानी के साथ लेकर आए थे तो यूट्यूब पर इस गीत ने गर्दा उड़ा दिया। अब एक और मार्मिक छठ गीत यह जोडी लेकर आई है।

“छठी माई हो गईनी अभागिन” गीत मे अंकुश राजा और काजल राघवानी साथ साथ नजर आ रहे हैं। यह दिल को छू लेने वाला गीत काजल राघवानी ऑफिसियल से रिलीज हुआ है। इस गीत में अंकुश राजा और काजल राघवानी काफी अच्छे लग रहे हैं। यह एक भावनात्मक गीत है जिसके बोल और फिल्मांकन बहुत ही असरदार है। अंकुश राजा ने सोशल मीडिया पर इस का लिंक शेयर किया है “अंकुश राजा और काजल राघवानी का एक और बेहतरीन छठ गीत रिलीज हुआ है यह बहुत ही मार्मिक गीत है इसका वीडियो देखना न भूलें।”

बता दें कि अंकुश राजा की बड़ी फैन फॉलोइंग का परिणाम है कि उनके गाने तुरन्त मिलियन क्लब में शामिल हो जाते हैं। उनके गाने सुपर हिट होने की गारंटी माने जाते है. और जब अंकुश राजा और काजल राघवानी की जोड़ी हो तो यह ऑडिएंस के लिए सरप्राइज होता है। उनका यह खूबसूरत लोकगीत लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है.
अंकुश राजा के इस नए वीडियो सांग में ऎक्ट्रेस काजल राघवानी का साड़ी में लुक प्रभावित कर रहा है। अंकुश राजा ने इसे बेहद शानदार अंदाज में गाया हैं।

अंकुश राजा के इस क्लासिक गाने का कॉन्सेप्ट बहुत यूनिक है। यह गाना एकदम अलग अंदाज में संगीतबद्ध और शूट किया गया है जिसे दर्शक बेपनाह लाइक कर रहे हैं। इस गाने को अंकुश राजा ने गाया है। गीत लिखा है बोस रामपुरी ने जबकि गाने का म्यूजिक दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। वीडियो डायरेक्टर सुशान्त सिंह, कुमार चंदन हैं।

ये भी पढ़े: आये दिन अपने ग्लैमरस अदाओं से लोगो का दिल जीत रही है Akshara Singh,देखे वीडियो

Latest Posts

spot_img

you may like