भोजपुरी के Rapper Hiteshwar के सॉन्ग ‘जब से भइलू जवान’ के लॉन्चिंग में Sherlyn Chopra ने लगाए ठुमके

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर रैपर हितेश्वर का नया गाना रिलीज़ किया गया। इस मौके पर शर्लिन चोपड़ा भी शामिल हुई

Rapper Hiteshwar New Song: कई दिनों से सुर्खियों में रही शर्लिन चोपड़ा शामिल हुई मशहूर भोजपुरी रैपर हितेश्वर के नए रैप सांग के लॉन्चिंग पर। इस मौके पर शर्लिन चोपड़ा के इस गाने को सुना और अपनी खास प्रतिक्रिया भी शेयर की। शर्लिन चोपड़ा ने सॉन्ग ‘जब से भइलू जवान’ के रैप अंदाज को खूब पसंद किया और जमकर तारीफ़ की। शर्लिन चोपड़ा ने गीत के सिंगर और एक्टर हितेश्वर की भी जमकर तारीफ़ की साथ ही गाने के निर्माता संजय भूषण पटियाला और डायरेक्टर शिवा देवनाथ की भी सराहना की। वही शर्लिन चोपड़ा ने इस गाने को अपने अंदाज में गुनगुनाया भी, जिसे सुनकर मौजूद लोग भी गुनगुनाने लगे।

‘जब से भइलू जवान’ इस रैप सांग के सिंगर और एक्टर रैपर हितेश्वर इससे पहले भी कई रैप सांग कर चुके है और अब उनका यह गाना बेहद ही भव्य अंदाज में बनाया गया है जिसे लेकर काफी उत्त्साह देखा जा रहा है। अपने रैप सांग को लेकर हितेश्वर ने कहा ”मैंने अब तक कई रैप सांग भोजपुरी में गाये है लेकिन इस गाने के लिए मेरी उत्त्साह काफी ज्यादा है क्योंकि गाने को काफी भव्य अंदाज में शूट किया गया है और इस गाने से जुड़े सभी लोगो ने काफी मेहनत भी की है। मुझे पूरा विश्वास है जब यह गाना दर्शको के बीच आएगा तो दर्शक इस गाने पर झूमने पर मजबूर हो जाएंगे।”

वही गाने के निर्माता संजय भूषण पटियाला जिन्होंने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मो का प्रचार प्रसार किया है वे इस गाने को प्रोडूस कर रहे है जिसे लेकर उन्होंने कहा ”भोजपुरी इंडस्ट्री में रैप सांग का चलन अब तक बेहद ही कम देखने मिल रहा है लेकिन आने वाले समय में लोग रैप सांग पर जरूर झूमेंगे।”

‘जब से भइलू जवान’ गाने में हितेश्वर के साथ सोनिया प्रजापति, निकिता शर्मा राजपुरोहित, शीबा खान और अंजलि सिंह नजर आएंगी। जिनका जबरजस्त अंदाज गाने में देखने मिलेगा। वही गाने के निर्देशक शिवा देवनाथ ने भी गाने को भव्य अंदाज में शूट करने की हर जोर कोशिश की है।

ये भी पढ़े: Exclusive: क्या राजनीती में कदम रखेंगी Amrapali Dubey, एक्ट्रेस ने दिया बेहद ही शानदार जवाब

Latest Posts

spot_img

you may like