Bhojpuri Movie: रीतू सिंह और निसार खान की जोड़ी एक साथ फ़िल्म ‘लंका में सीता’ में, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

भोजपुरी फिल्मो की बबली गर्ल रीतू सिंह और एक्टर निसार खान की फिल्म 'लंका में सीता' की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में दोनों किरदार काफी दमदार है

Ritu Singh-Nisar Khan Movie: भोजपुरी फिल्मो में अपने अभिनय और डांस से लोगो के बीच अपनी एक खास पहचान बनाने वाली अदाकारा रीतू सिंह और एक्टर निसार खान एक साथ फिल्म कर रहे है जिसका नाम है ‘लंका में सीता’, इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है।

गोपी शनमुखा क्रिएशन के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म ‘लंका में सीता’ की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से यनम में चल रही है। इससे पहले फ़िल्म का मुहूर्त किया गया, जिसमें एमएलए गोलापल्ली श्रीनिवसा अशोक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फ़िल्म ‘लंका में सीता’ के कॉन्सेप्ट की सराहना की और फ़िल्म की सफलता की कामना भी की। उन्होंने कहा कि फ़िल्म का कॉन्सेप्ट शानदार है। उम्मीद है दर्शकों को यह खूब पसंद आएगी। इसके लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।

फ़िल्म ‘लंका में सीता’ की मुख्य भूमिका में हैं निसार खान, जबकि फीमेल लीड में रीतू सिंह हैं। इनके अलावा फ़िल्म ‘लंका में सीता’ के दूसरे कास्ट में हैरी जोश, ग्लोरी मोहन्ता, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, मोंटू, रागिनी, साइना सिंह, पूजा, मास्टर शौर्या, शांति प्रिया और अजय हैं।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर तल्लापक सुरेंद्र रेड्डी हैं और सुब्बाराव गोसांग इसके लेखक निर्देशक हैं। निर्देशक सुब्बाराव ने बताया कि यह फ़िल्म 2022 की सबसे अनोखी फ़िल्म होगी। इसके लिए हमने बेहद तैयारियां की हैं और अब हम इस फ़िल्म की मेकिंग में लग चुके हैं।

सुब्बाराव ने बताया कि फ़िल्म ‘लंका में सीता’ की कहानी मजेदार है। हम इसका निर्माण बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। फ़िल्म का दृष्टिकोण धार्मिक के साथ आज के परिवेश के अनुसार है। इसके गीत और संगीत भी अलग लेवल के होंगे। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में म्यूजिक ओम झा ने दिया है, जबकि कोरियोग्राफर राज पैडी हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एक्शन सी एच रामकृषणा हैं। कला शेरा का है। एडिटर संतोष हरावड़े हैं।

ये भी पढ़े: The Kapil Sharma Show: फिर लगेगा कपिल शर्मा के शो में भोजपुरिया तड़का, निरहुआ, आम्रपाली के साथ रवि किशन और रानी चटर्जी भी मचाएंगे…

Latest Posts

spot_img

you may like