Poonam Dubey ने गोवा में की शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे Ravi Kishan, Manoj Tiwari जैसे भोजपुरी के कई सितारे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है

Bhojpuri Actress Poonam Dubey Ties The Knot In Goa: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। यह भव्य समारोह 18 अप्रैल 2025 को गोवा के प्रसिद्ध ला कबाना रिसॉर्ट में आयोजित हुआ, जहां भोजपुरी सिनेमा और राजनीति जगत की कई हस्तियाँ शामिल हुईं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन कर आशीर्वाद और बधाई दी। इस खास मौके पर भोजपुरी के दो सुपरस्टार और मौजूदा सांसद – मनोज तिवारी और रवि किशन – विशेष रूप से आशीर्वाद देने के लिए गोवा पहुंचे। उनके अलावा सुपर स्टार यश मिश्रा, अभिनेत्री शुभी शर्मा, विकास सिंह वीरपन समेत कई फिल्मी सितारों और पूनम के करीबी दोस्तों ने शादी समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

पूनम दुबे ने गौरव जैन नामक व्यक्ति से विवाह किया है। हालांकि गौरव के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन दोनों की जोड़ी को काफी सराहा जा रहा है। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद 18 अप्रैल को वैवाहिक बंधन में बंध गये । समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें पूनम पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पूनम दुबे प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने 2014 में भोजपुरी फिल्म “जो जीता वही सिकंदर” से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने खेसारीलाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर किया था। पूनम भोजपुरी सिनेमा की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जैसे “हम हैं जोड़ी नंबर 1”, “रंगदारी टैक्स”, और “जो जीता वही सिकंदर” प्रमुख फ़िल्में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।

अपने अभिनय, खूबसूरती और फिटनेस के लिए मशहूर पूनम ने अब तक कई हिट फिल्मों में काम किया है और भोजपुरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। शादी के बाद उनके करियर को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या वह फिल्मों से दूरी बनाएंगी या फिर पहले जैसी सक्रिय रहेंगी।फिलहाल, पूनम और गौरव को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए फैंस और फिल्मी सितारे ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: Arvind Akela Kallu की नई भोजपुरी फिल्म “ममता की छांव में” का भव्य ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म में है मां-बेटे के रिश्ते की अनोखी…

Latest Posts

spot_img

you may like