Arvind Akela Kallu की नई भोजपुरी फिल्म “ममता की छांव में” का भव्य ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म में है मां-बेटे के रिश्ते की अनोखी कहानी

भोजपुरी सिनेमा के यंग सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की बहुप्रतीक्षित फिल्म "ममता की छांव में" का ट्रेलर बड़े ही भव्य अंदाज़ में रिलीज किया गया। फिल्म में कल्लू के साथ दो प्रमुख अदाकाराएं आस्था सिंह और पूजा गांगुली हैं

Arvind Akela Kallu Mamta Ki Chhaav Mein Trailer: भोजपुरी सिनेमा के यंग सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की बहुप्रतीक्षित फिल्म “ममता की छांव में” का ट्रेलर आज सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लिमिटेड के बैनर तले बड़े ही भव्य अंदाज़ में रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और दर्शकों की भावनाओं को छूने में कामयाब रहा है। यह फिल्म एक ऐसे बेटे की कहानी बयां करती है, जो अपनी मां से बेहद प्रेम करता है और उनके साये से कभी दूर नहीं होना चाहता। मां के प्रति बेटे की अगाध श्रद्धा और स्नेह, उसकी शादी तक की राह में दीवार बन जाती है। ट्रेलर के भावनात्मक दृश्यों और दमदार संवादों ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है। कल्लू के अभिनय में संवेदनशीलता और परिपक्वता की झलक साफ देखी जा सकती है।

फिल्म में कल्लू के साथ दो प्रमुख अदाकाराएं आस्था सिंह और पूजा गांगुली—प्रेम त्रिकोण को दर्शाती हैं। निर्देशक लाल बाबू पंडित की कुशल निर्देशन शैली और भावनाओं की गहराई को छूती पटकथा फिल्म की जान है। फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव ने बताया कि “ममता की छांव में” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर मां-बेटे के उस रिश्ते को परदे पर उतारने की कोशिश है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पारिवारिक, भावनात्मक और सामाजिक संदेश देने वाली है। वहीं, अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। “मैंने इस किरदार को जीया है। मां के बिना जीवन अधूरा है, और इस फिल्म के ज़रिए मैं हर मां को एक श्रद्धांजलि देना चाहता हूँ।”

निर्देशक लाल बाबू पंडित ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को भावनाओं की उस गहराई में ले जाएगी, जहां रिश्ते सिर्फ खून के नहीं, आत्मा के होते हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी मनोज के.कुशवाहा ने लिखी है, जबकि स्टार अरविंद अकेला कल्लू, आस्था सिंह, पूजा गांगुली के साथ नीलम गिरी, महेंद्र यादव, संजय वर्मा, अनूप, विनोद मिश्रा, राजपूत स्वीटी, सीपी भट्ट, सोनू पांडे, सोनू यादव भी मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी शाहिल जे अंसारी, संगीत आर्या शर्मा, गौरव रोशन और गीतकार कृष्णा बेदर्दी, आशुतोष तिवारी, श्याम जी श्याम, श्याम जी यादव हैं। एक्शन दिलीप यादव, पी आर ओ रंजन सिन्हा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और कला रविन्द्र नाथ गुप्ता का है।

ये भी पढ़े: भोजपुरी डांस रिएलटी शो Dance Ka Mahasangram में बतौर जज अपनी नई भूमिका की शुरूआत करेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस Smrity Sinha

Latest Posts

spot_img

you may like