Bhojpuri Song: पूनम दुबे और गोलू राज का गाना ‘लईकी के देखनी ह रील पर’ में दोनों की धमाकेदार जोड़ी आएगी एक साथ नजर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा पूनम दुबे और सिंगर गोलू राज का नया गाना ''लईकी के देखनी ह रील पर' धमाल मचाने को तैयार है। इस गाने में दोनों की शानदार जोड़ी देखने मिलेगी

Poonam Dubey-Golu Raj Song: जिस तरह से आजकल इंस्टाग्राम रिल्स की लोकप्रियता है, उसी तरह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रिल्स को लेकर अब तक कई गाने आए। उसी कड़ी में एक नया और धमाकेदार गाना लेकर भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे और मशहूर सिंगर गोलू राज आ रहे हैं।

यह गाना है – गाना ‘लईकी के देखनी ह रील पर’ रिलीज करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। गाने का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक है, जो गाने को लेकर उत्सुकता पैदा करती है।

पूनम दुबे ने बताया कि रील्स का जमाना है, इसलिए हमारा यह गाना रील्स वाला है। यह गाना आपके दिल को छू लेनी वाली है। इसलिए भोजपुरी के तमाम दर्शकों का प्यार हमें और हमारे गाने को मिले, ये उम्मीद करती हूं। आप सभी हमारा गाना एक बार जरूर एन्जॉय करिये। आपसबों से आग्रह है। वहीं, गाने के बारे में गोलू राज ने बताया कि हम सभी अपने गाने को लेकर एक्साइटेड हैं। गाना ‘लईकी के देखनी ह रील पर’ न्यू जेनरेशन को खूब पसंद आने वाली है। खासकर उन लोगों को जिनकी दीवानगी रिल्स को लेकर बेहद होती है। उन्होंने कहा कि हमारा यह गाना नए जमाने के हिसाब से नए ट्रेंड को फॉलो करते हुए रोमांस से भरपूर होगा। अभी वेलेंटाइन वीक भी शुरू होने वाला है, तो इसकी शुरुआत दर्शक हमारे गाने से कर सकेंगे। मेरी दर्शकों से अपील होगी कि आप इस गाने को जरूर देखें – सुनें। बेहद मजा आने वाला है।

आपको बता दें कि म्यूजिक वाइड एलएलपी प्रस्तुत गाना ‘लईकी के देखनी ह रील पर’ के निर्माता नीरज सिंह हैं। म्यूजिक प्रियांशु सिंह और लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा पूनम दुबे नज़र आने वाली हैं।

ये भी पढ़े: Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने थामा कांग्रेस पार्टी का हाथ, तो उनके करीबी दोस्त निरहुआ ने कह दी यह बड़ी बात, पढ़े पूरी खबर

Latest Posts

spot_img

you may like