Poonam Dubey Song: पूनम दुबे और गोलू राज मिलकर जल्द ही करेंगे एक और धमाका, शूटिंग के फोटोज हो रहे है काफी वायरल

भोजपुरी फिल्मो की खूबूसरत अदाकारा पूनम दुबे और गायक से नायक बने गोलू राज का नया गाना जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। जिसकी शूटिंग पूरी कर ली गई है

Poonam Dubey-Golu Raj New Song: भोजपुरी सिनेमा की स्टनिंग अदाकारा पूनम दुबे और गोलू राज गाना ‘लईकी के देखनी ह रील प’ के सक्सेस के बाद अब एक और धमाका करने वाले हैं। इसी के लिए इन दिनों अपने नए गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल होने लगी है। कहा जा रहा है कि इस गाने का स्वैग पिछले गाने से भी ज्यादा होने वाला है। इस बार पूनम और गोलू को मशहूर निर्देशक रवि पंडित डायरेक्ट कर रहे हैं।

इस गाने की तस्वीरों के वायरल होने के बाद पूनम दुबे ने बताया कि आज से हमारे नए गाने की शूटिंग शुरू हुई है। यह गाना भी बेहद खास होने वाला है। हालांकि हम अभी अपने गाने का टाइटल रिवील नहीं कर रहे हैं। गाने की शूटिंग के बाद इसकी घोषणा होगी। तब तक हम ये बताना चाहते हैं कि यह गाना बेहद मजेदार है और आपके दिलों को छू लेगा। आपने हमारी और गोलू की केमेस्ट्री पसंद की, इसलिए हम आपके प्यार और आशीर्वाद के प्रति आभारी हैं।

इससे पहले रवि पंडित ने कहा कि गोलू बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं। पूनम दुबे इंडस्ट्री की प्रभावशाली अदाकारा हैं। दोनों की केमेस्ट्री हमने पिछले गाने में देखी थी। अब उनको निर्देशित करना बेहद अच्छा लग रहा है। हम एक बेहतरीन गाने पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगी। हम आप सबों से अपील भी करेंगे कि आप हमारे गाने को सुने और प्यार दें।

पूनम दुबे अपनी फिल्मो और गानो के अलावा अक्सर ही अपने फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती है। पूनम दुबे के कई फिल्मे भी रिलीज़ होने वाले है। जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है।

ये भी पढ़े: Breaking: भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर चुके कुमार नीरज ने इंडस्ट्री के लोगो का साधा निशाना, कही कड़वी बाते

Latest Posts

spot_img

you may like