Breaking: निधि झा और यश कुमार ने गुपचुप तरीके से रचाई सगाई, अपने रिश्ते को किया ऑफिसियल

भोजपुरी फिल्मो की हिट फ़िल्मी जोड़ी रह चुकी यश कुमार और निधि झा ने आख़िरकार असल जिंदगी में भी सगाई कर ली है और अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया

Yash Kumar-Nidhi Jha Engagement: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से बेहद ही खास खबर और बड़ी खबर आ रही है। जी हाँ, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लूलिया गर्ल कही जानेवाली निधि झा ने सगाई रचा ली है। और यह सगाई उन्होंने किसी और से नहीं बल्कि भोजपुरी एक्टर यश कुमार से की है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, यश कुमार और निधि झा ने शुक्रवार यानी 11 फरवरी को बेहद ही निजी समारोह में सगाई रचा ली है।

इस बात की जानकारी निधि झा ने अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर करके बताई। निधि झा ने इंस्टग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ”And it’s Official! We are ENGAGED, इस पोस्ट को शेयर करते ही निधि झा के इंस्टाग्राम पेज पर कमैंट्स की भरमार होने लगी।

निधि झा और यश कुमार ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी लेकिन अक्सर ही उनके पोस्ट पर दोनों के पोस्ट देखकर हमेशा लगा करता था की दोनों के बीच कुछ तो है। और अब अचानक से उनके इस सगाई कर लेने से सभी काफी हैरान है लेकिन इस जोड़ी के लिए काफी खुश भी है।

यश कुमार और निधि झा के परिवार वाले इस सगाई समारोह में एक साथ दिखे लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से किसी कलाकार के आने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद है जल्द ही इस रिश्ते के बारे में यश कुमार और निधि झा मीडिया के सामने आएँगे और अपनी प्यारी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Holi Song: राहुल सिंह और तनुश्री की भोजपुरी फिल्म ‘छैला संदु’ का होली गीत ‘यमुना तट आई सज धज के’ हुआ रिलीज

Latest Posts

spot_img

you may like