Bhojpuri Holi Song: राहुल सिंह और तनुश्री की भोजपुरी फिल्म ‘छैला संदु’ का होली गीत ‘यमुना तट आई सज धज के’ हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्मो के मशहूर एक्टर राहुल सिंह और तनुश्री की फिल्म 'छैला संदु का होली गीत "यमुना तट आई सज धज के' रिलीज़ किया गया है। सॉन्ग है जिसे काफी पसंद कियाजा रहा है

Rahul Singh-TanuShree Holi Song: रैबल हीरो राहुल सिंह और सिनेतारिका तनु श्री के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म छैला संदु का होली गीत “यमुना तट आई सज धज के” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस गाने में फिल्म के हीरो राहुल सिंह और हीरोइन तनुश्री होली के रंग से सराबोर अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में भोजपुरिया संस्कार भी दिख रहा है, होली का हुड़दंग भी दिख रहा है और फिल्म का बेहतरीन लुक भी प्रस्तुत हो रहा है। गीतकार मुकेश सावन के लिखे इस गीत को गाया है अमन त्रिखा और खुशबू जैन ने।

“जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन” की पहली भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू के सभी राइट्स “वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स” के पास हैं। फिल्म छैला संदु – ए ट्राइबल लव स्टोरी हर वर्ग के दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु बनाई गई है।

सुपरहिट भोजपुरी फिल्म प्लेटफॉर्म नं० 2 से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बना चुके राहुल सिंह एक बार फिर रुपहले पर्दे पर काफी अलग किरदार से खूब धमाल मचाने वाले हैं। उनके साथ तनु श्री अपनी मोहक अदा से दर्शकों का मन मोह लेंगी। इस फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हो चुका है। ट्रेलर जबरदस्त एक्शन और एक से बढ़कर एक गानों से भरपूर है।

भोजपुरी फिल्म “छैला संदु – ए ट्राइबल लव स्टोरी” दर्शकों को खूब रोमांचित करने वाली है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड के खूबसूरत क्षेत्रों में की गई है। यह फिल्म हर पहलू को काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। फिल्म के निर्माता राजेंद्र बगड़िया हैं। सह निर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन हैं। फिल्म के निर्देशक संजय आर निषाद हैं, जिन्होंने बहुत ही अच्छी फिल्म की मेकिंग की है।

ये भी पढ़े: Amrapali Dubey: भाई की शादी में बेहद ही खूबसूरत नजर आयी आम्रपाली दुबे, पिंक- येलो लहंगे में लूट लिया दिल

ताज़ा ख़बरें