Bhojpuri Song: मकर संक्रांति पर नीलम गिरी का नया गाना रिलीज़, शिल्पी राज की आवाज़ का चला जादू

Neelam Giri-Shilpi Raj New Song: सोशल मीडिया में अपने नए नए वीडियोज से आग लगने वाली ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके बनाए हुए इंस्टाग्राम रिल्स बहुत जल्दी ही वायरल हो जाते हैं। जो दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। वही ट्रेंडिंग सिंगर के नाम से मशहूर हो चुकी शिल्पी राज भी किसी से कम नहीं है उनकी भी सोशल मीडिया में गजब की फैन फॉलोइंग हैं। जिसके चलते उनके गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं।

अब एक बार फिर से शिल्पी राज और नीलम गिरी का नया सांग ‘बथुअवा के साग’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिससे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। गाने में नीलम गिरी का पारंपरिक परिधान बहुत ही अच्छा लग रहा है। वही गाने के बीच बीच में शिल्पी राज भी वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘बथुअवा के साग’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सांग को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इस सांग में ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी ने परफॉर्म किया है। गीत विजय चौहान ने लिखा है। संगीत आर्या शर्मा, निर्देशक गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, प्रोडक्शन जुबैर शाह है।

नीलम गिरी के डांस के दीवाने हमेशा ही उनके गानो का इंतजार करते है। यही नहीं अब नीलम गिरी ने फिल्म में अभिनय की शुरुवात भी कर दी है। फिल्म ‘बाबुल’ से अपने अभिनय की शुरुवात करने वाली नीलम गिरी ने इस फिल्म में बेहद ही चैलेंजिंग किरदार निभाया है। अपने पहली ही फिल्म में नीलम गिरी ने साबित कर दिया की वे अब भोजपुरी की बाकि एक्ट्रेसेस को टक्कर दे सकती है।

वही बात करे सिंगर शिल्पी राज की तो अब दर्शको को शिल्पी राज के गाने सुंनने की आदत हो गई है। कई भोजपुरी सिंगरो के साथ उनके गाने आ चुके है।

ये भी पढ़े: Gunjan Pant Movie: चूड़ी बेचते हुए भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस गुंजन पंत आयी नजर, फोटो हुआ वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like