Akshara Singh: रिलीज़ हुआ अक्षरा सिंह का नया मजेदार सॉन्ग ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’, कॉलेज गर्ल की भूमिका में खूबसूरत दिख रही है एक्ट्रेस

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह का एक और नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' रिलीज़ किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है

Akshara Singh New Song: भोजपुरी म्यूजिक सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज के साथ हर बार को तरह वायरल होने लगा है। एक बार फिर से अक्षरा सिंह इस गाने में लड़कियों का प्रतिनिधित्व करते नज़र आ रही हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें अक्षरा की खूबसूरत आवाज को खूब पसंद भी किया जा रहा है। अक्षरा का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो रिलीज कब साथ ही तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षरा ने अपने इस गाना (Akshara Singh New Song) ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ को लेकर कहा कि यह सबों को पसंद आएगी। इसमें एक उम्मीद की गुजारिश है। हर कोई अपने आप में खास होता है। इसलिए किसी के साथ गलत नहीं हो। यही संदेश हमारा गाना देता है।

आपको बता दें कि अक्षरा का ग्राफ इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तो लगातार ऊपर जा ही रहा है। साथ ही पानी – पानी की सफलता के बाद बॉलीवुड में भी उनकी दस्तक हो चुकी है।

अक्षरा ने अभी हाल ही में टिप्स के ऑनर गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वे जल्द ही बॉलीवुड के और भी म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी। ऐसे में उनके हर प्रोजेक्ट्स पर उनके फैंस और चाहने वालों की नज़र बनी रहती है।

अक्षरा भी नियमित अंतराल पर अच्छी म्यूजिक वीडियो लेकर आती रहती हैं, जो खूब पसंद भी किया जाता है। उसी कड़ी में गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है। म्यूजिक आशीष वर्मा का है और कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का सैड सॉन्ग ‘दिल तोहरो दुखाईल होइ’ रिलीज, दुल्हन के लिबाज नीलम गिरी ने जीता दिल

Latest Posts

spot_img

you may like