Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का सैड सॉन्ग ‘दिल तोहरो दुखाईल होइ’ रिलीज, दुल्हन के लिबाज नीलम गिरी ने जीता दिल

भोजपुरी फिल्मो के मशहूर गायक और नायक नीलकमल सिंह और नीलम गिरी का नया गाना हुआ रिलीज़। यह गाना सैड सॉन्ग है

Neelkamal Singh-Neelam Giri New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का दिल छू लेने वाला सैड सांग ‘दिल तोहरो दुखाईल होइ’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

नीलकमल और नीलम गिरी के सबसे दर्दभरे वीडियो सांग को रिलीज होते ही खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रहा है। इस सैड सांग का फर्स्ट लुक और टीज़र जब सोशल मीडिया पर लांच किया गया तभी से फैन्स और दर्शक इस गाने का इंतजार कर रहे थे, गाना रिलीज होते ही सभी ने हाथों हाथ उठा लिया।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस गाने में नीलकमल सिंह अपनी प्रेमिका नीलम गिरी (Neelkamal Singh-Neelam Giri New Song) की शादी में काम करते नजर आते हैं उन्हें ये पता ही नहीं है कि जिसकी शादी में वे काम कर रहे हैं वह शादी किसी और कि नहीं बल्कि उनकी प्रेमिका की ही है। इसके बाद नीलकमल को अपने और नीलम के पुराने दिन याद आते हैं और वे अपना दुख गाने के माध्यम से व्यक्त करते हैं। नीलकमल सिंह काफी इमोशनल अंदाज़ में गाते हैं, ‘दिल तोहरो दुखाईल होइ’, गाना लोगों के दिलों को टच कर रहा है।

नीलकमल और नीलम गिरी के इस गाने की विशेषता यह है कि इसे किसी बॉलीवुड गीत की तरह शूट किया है जिसमें एक कॉन्सेप्ट है, एक कहानी है और आकर्षित करने वाली प्रस्तुती है। इस दर्दभरे गीत को नीलकमल सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है। इसे आशुतोष तिवारी ने लिखा है और संगीत से आर्या शर्मा ने सजाया है। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वीडियो का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है, वहीं इसके कोरियोग्राफर है गोलडी और बॉबी। गाने के एडिटर मीत जी हैं, डीआई रोहित मिक्स एंड मास्टर. जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है।

ये भी पढ़े: Rani Chatterjee Joins Congress: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने थामा कांग्रेस का हाथ, लोगों ने कहा अब तुम्हारा करियर खत्म

ताज़ा ख़बरें