Bhojpuri Movie: यश कुमार-काजल राघवानी की जोड़ी फिल्म ‘दंडनायक’ में एक साथ, काफी समय से है चर्चा

भोजपुरी फिल्मो के टैलेंटेड एक्टर यश कुमार और खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी की फिल्म 'दंडनायक' जल्द ही रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस उत्त्साहित है

Yash Kumar-Kajal Raghwani Movie: कोरोना का कहर विश्व भर के डिजास्टर रहा। मनोरंजन जगत पर इसके असर किसी से छुपी हुई नही है कई फिल्मे रिलीज होते होते रह गयी। इस कड़ी में भोजपुरी यूनिक स्टार यश कुमार की फ़िल्म दंडनायक रिलीज होने को तैयार थी लेकिन नाइट कर्फ्यू लग जाने की वहज से रिलीज डेट टाल दी गयी थी। लेकिन फ़िल्म को लेकर दर्शको व फ़िल्म ट्रेड के लोगो में रोमांच अभी भी बरकरार है।

अब जब कोरोना के मामले कम हुए थिएटर्स खुलते ही दर्शक इस बेहतरीन फ़िल्म को देख पाएंगे। भोजपुरी सिनेमा के मेकरो को उम्मीद है यश की दंडनायक से सिनेमा हॉल में दर्शको की बाढ़ आने वाली है।

ट्रेलर और फर्स्टलुक रिलीज होते ही वायरल हो चुकी है और सोशल मीडिया पर यश के फैन्स द्वारा फ़िल्म को जल्द से जल्दी रिलीज करने की मांग की जा रही है। कुछ दिन पहले सुपरस्टार यश ने भी सोशल मीडिया पर खुले आम दंडनायक को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए लिखा था की फ़िल्म से जुड़े तमाम टेक्नीशियन और एक्टर जिन्होंने इस फ़िल्म को इतना खूबसूरत बनाने में योगदान दिया है सबको धन्यवाद,ये अब तक कि मेरी सबसे बेहतरीन फ़िल्म है।

हमेशा यूनिक सब्जेक्ट्स पर काम करने वाले यश की इस फ़िल्म से फ़िल्म उद्योग के लोगो को काफी उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितो की माने तो यश कुमार की फिल्में सिने उद्योग में हुए बदलाव का एक महत्त्वपूर्ण उदाहरण है। सिनेमा निर्माण के तकनीकी विकास में समय-समय पर प्रगति होती रही है,लेकिन कमजोर कंटेन्ट के कारण ये अपना पुराना पारंपरिक दर्शक खोता गया।

यश कुमार के अथक प्रयास से भोजपुरी सिनेमा में हमें आज कई तरह के परिवर्तन और विकास देखने को मिलते हैं। हमेशा पारिवारिक मूल्यों पर फिल्मे लेकर आने वाले यूनिक एक्‍शन स्‍टार यश कुमार की फिल्‍म ‘दंडनायक’ बहुत जल्द पूरे देश मे भव्य तरीके से रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Pawan Singh: पांच सालों बाद फिर से एक साथ दिखेंगे इस फिल्म में पवन सिंह और अवधेश मिश्रा, लंदन में कर रहे है शूटिंग

Latest Posts

spot_img

you may like