Bhojpuri Holi Song: देसी स्टार सुपर सिंह का देसी होली सॉन्ग ‘पिचकारी रंग फेके फुचुर फुचुर’ हुआ रिलीज, दर्शक कर रहे है खूब पसंद

भोजपुरी फिल्मो के देसी स्टार समर सिंह का नया होली सॉन्ग "पिचकारी रंग फेके फुचुर फुचुर" रिलीज हुआ है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है

Samar Singh New Holi Song: भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह इन दिनों होली हुड़दंग मचाते हुए में रंग में डूबे हुए खूब धमाल मचा रहे हैं। उनकी होली की अब उनके गांव में भी नजर आ रही है। समर सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर समर सिंह का गाया हुआ होली सांग “पिचकारी रंग फेके फुचुर फुचुर” रिलीज हुआ है।

इस गाने में समर सिंह के साथ गायिका अंतरा सिंह प्रियंका भी अपनी आवाज दी है। इस गाने के वीडियो में फुल टू होली का हुड़दंग दिख रहा है। बाल्टी में रंग घोलकर हाथ में पिचकारी लिए अपनी शरारती टोली के उधम मचाते हुए होली का हुड़दंग करते हुए दिख रहे हैं। लड़कियों को अपनी पिचकारी में भरे रंग से सराबोर कर रहे हैं।

समर सिंह होली के हुड़दंग में इतने लीन हो गए हैं कि किसी के रोकने से न तो रुक रहे हैं और ना ही मना करने से मान रहे हैं। वाकई यह होली गीत होली से पहले ही होली के रंग में रंग दे रहा है। वीडियो में समर सिंह की शरारत देखते ही बन रहा है।

समर सिंह ऑफिसियल प्रस्तुत होली का वीडियो सांग “पिचकारी रंग फेके फुचुर फुचुर” होली के हुड़दंग की याद दिलाता है। इस गीत को गाया है समर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने। गीत गोलू बाबू ने लिखा है। संगीतकार अभय बाबा हैं। वीडियो निर्देशक गोल्डी – बोब्यो, डीओपी संतोष यादव, एडीटर पप्पू वर्मा हैं। प्रोजेक्ट डिजाइन किया एसके आनंद यादव ने, मैनेजर एमडी अफजल शाह हैं।

देसी स्टार समर सिंह अक्सर ही अपने गानो से दर्शको का भरपूर मनोरंजन करते है और इस होली सांग्स के जरिये भी वे लोगो का दिल जीत रहे है। होली के इस खास मौके पर समर सिंह का यह धमाकेदार गाना काफी पसंद किया जा रहा है। और सभी समर सिंह के इस गाने को पसंद कर रहे है।

ये भी पढ़े: Breaking: अपने जन्मदिन पर क्यों भावुक हो गए खेसारी लाल यादव, खुद सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी

Latest Posts

spot_img

you may like