Breaking: अपने जन्मदिन पर क्यों भावुक हो गए खेसारी लाल यादव, खुद सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने पिछले दिनों अपना जन्मदिन बड़े धूम-धाम से मनाया। लेकिन उसके अगले दिन ऐसा क्या हो गया की वे भावुक हो उठे

Khesari Lal Yadav Emotional On Birthday: भोजपुरी जगत के सक्सेस मशीन सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने पिछले दिनों अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले दूसरे लोग भी सुबह से ही बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे थे। वहीं राजधानी पटना में खेसारीलाल यादव का जन्मदिन अलग ही अंदाज में मनाया गया, जहां खेसारी चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा सुबह दानापुर अनाथालय में फल, मिठाई, रंग – गुलाल और वस्त्र वितरण कर उनके जन्मदिन मनाया गया।

वहीं, ट्रस्ट द्वारा ही ओल्ड एज होम, नेहरू नगर, पाटलिपुत्र कॉलोनी में भी खेसारी के जन्मदिन पर फल वस्त्र और भोजन का वितरण किया गया। वहीं पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर और पीएमसीएच अस्पताल में भी जरूरत मंद लोगों और मरीजों के बीच भोजन वितरण किया गया। इसके अलावा शाम में बोरिंग रोड चौराहे पर केक काट कर उनके फैंस ने उनका जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी आयु की कामना की। मालूम हो कि खेसारी जितने बड़े स्टार हैं, दिल से उतने ही संवेदनशील व्यक्तित्व रखते हैं। यही वजह है कि जब भी लोग मुसीबत में होते हैं, तब वे और उनका यह ट्रस्ट लोगों की मदद भी करता है।

अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने लिखा ”कल के शाम मेरे जन्मदिन के अवसर पर जब पवन बाबा ने ये तस्वीरे मुझे भेजी तो मन भावुक हो गया। ‘खेसारी फॉउंडेशन ट्रस्ट’ के द्वारा मेरा जन्मदिन अनाथाश्रम और वृदाश्रम में बच्चों और हमारे बड़े बुजुर्गों के बीच मनाया गया। मैं वहाँ भले ही नहीं था पर हमारे पवन बाबा और हमारी टीम ने उनके साथ मेरे जन्मदिन को मनाया उनके साथ खुशियां बांटी। मन भर आया।

आपको बता दें कि बिहार के छपरा में जन्मे खेसारी लाल यादव ने गरीबी को झेला, देखा और बेहद करीब से महसूस भी किया है। पिता के हाथ मजबूत करने के लिए खेसारी लाल यादव ने मजदूरी तक की। गांव में आई बरात में महिला डांसर बनकर पैसे कमा लेते थे। वे इसी तरह संघर्ष करते रहे और आज वे सफलता के शीर्ष पर हैं, लेकिन अपने जड़ से भी दूर नहीं हुए।

ये भी पढ़े: Exclusive: खेसारी लाल की ‘आशिक़ी’ के निर्माता प्रदीप शर्मा कब शुरू करेंगे पवन सिंह के साथ फ़िल्म, खुद दी खास जानकारी

ताज़ा ख़बरें