Samar Singh Song: समर सिंह हुए नीलम गिरी के दीवाने, हो रहा है धमाल

यूटयूब के बेताज बादशाह देसी स्टार समर सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की जोड़ी जब भी साथ आती है, तो धमाल मचाती है ,ऐसे ही उनका नया गाना काफी धमाल मचा रहा है

Samar Singh-Neelam Giri New Song: यूटयूब के बेताज बादशाह देसी स्टार समर सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की जोड़ी जब भी साथ आती है, तो दर्शकों के होश उड़ा देती हैं। ये एक दम हिट जोड़ी है। इनका साथ में आया कोई भी गाना मिलियन क्लब में कुछ ही घंटों में शामिल हो जाता है।

अब तक इन दोनों सितारों के जो भी गाने आए हैं उसने यूट्यूब पर धमाल मचाया है। अब इस जोड़ी का नया सांग ‘पेन्ही जब लाले लाल साड़ीया हो’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया गया है। सांग को समर सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। और इसमें उनके साथ नीलम गिरी ने परफॉर्म किया है। गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। 

दोनों की सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है, जिसका फायदा उनकी जोड़ी को मिलता है। गाने में नीलम गिरी की कातिलाना अदाओं ने दर्शकों को एक बार फिर से अपना दीवाना बना दिया है। इस गाने की लोकेशन यूनिक और इसका फिल्मांकन ब्यूटिफुल किया गया है वहीं इसका पिक्चराइजेशन मेगा बजट के साथ हुआ है। इस वजह से यह सांग एक शानदार और यादगार विडियो सांग के रूप में सामने आया है। 


क्वालिटी गानों को रिलीज करने और प्रमोट करने वाली प्रतिष्ठित म्यूज़िक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के सीएमडी रत्नाकर कुमार इस गीत के निर्माता हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गीत को समर सिंह ने गाया है। इस गीत को लिखा है हरिंद्र हरियाली ने जबकि संगीत तैयार किया है एडीआर आनंद ने। इसके वीडियो डायरेक्टर भोजपुरिया, कोरियोग्राफर राहुल यादव, एडीटर मीत जी, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie Munna Bhai: शुरू हुई एक्शन स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्म ‘मुन्ना भाई’ की शूटिंग

Latest Posts

spot_img

you may like