नवरात्र के पावन अवसर पर चंबल बॉय Ravi Yadav की फिल्म ‘जय देव’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

भोजपुरी फिल्मो के चंबल बॉय कहे जाने वाले एक्टर रवि यादव की फिल्म 'जय देव' की शूटिंग यूपी के लखनऊ में की जा रही है

Ravi Yadav New Movie: भोजपुरी फिल्मो के चम्बल बॉय कहे जाने वाले अभिनेता रवि यादव की फिल्म ‘जय देव’ की शूटिंग शुरू हो गई है। नवरात्र के पावन अवसर पर फिल्म का शुभ मुहूर्त के साथ शुरू हुआ। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है और इस फिल्म में चंबल बॉय रवि यादव मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई है। इस फिल्म के निर्माता डी के तिवारी हैं और निर्देशक व लेखक हेमराज वर्मा हैं।

यह फिल्म सामाजिक मानदंडों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही है। यह फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल होगी, लेकिन अश्लीलता से परे होगी, जिसका दावा फिल्म के निर्माता – निर्देशक ने फिल्म की मुहूर्त के दौरान किया है। उनकी माने तो यह एक अलग तरह की फिल्म है, जिससे यूथ ज्यादा पसंद करने वाले हैं। फिल्म की कहानी लाजवाब है। गाने एक से बढ़कर एक होने वाले हैं।

फिल्म ‘जय देव’ के निर्माण के लिए अच्छी खासी बजट रखी गई है, ताकि जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो तो दर्शक खुद को फिल्म के साथ जोड़ पाए। वहीं, फिल्म के हीरो रवि यादव का भी कहना है कि यह फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए जब यह रिलीज होगी। हम एक शानदार प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह सबको पसंद आने वाला है और सब इसे एंजॉय भी करेंगे।

फिल्म में रवि यादव और देव सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ इस फिल्म में ऋतु सिंह फीमेल लीड में नजर आएंगी। फिल्म में तृषा मधुकर, संजय पांडेय, अयाज खान, अनूप अरोड़ा और समर्थ चतुर्वेदी जैसे कलाकार होंगे। फिल्म को लेकर रवि यादव काफी उत्त्साहित है। और फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी मेहनत करते भी नजर आ रहे है।

ये भी पढ़े: फिल्म ‘संघर्ष 2’ से सामने आया Khesari Lal Yadav का दमदार लुक, देखकर फैंस हुए उत्त्साहित

Latest Posts

spot_img

you may like