फिल्म ‘संघर्ष 2’ से सामने आया Khesari Lal Yadav का दमदार लुक, देखकर फैंस हुए उत्त्साहित

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष 2' से एक नया फोटो सामने आया है। जिसमे ट्रेंडिंग स्टार काफी दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे है

Khesari Lal Yadav New Look: भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) को अब तक सबों ने एक से बढ़कर एक किरदार में देखा है, लेकिन अब उनका एक नया और अनोखा अवतार दिखने वाला है। इसमें वे बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘संघर्ष 2’ की, जिसकी शूटिंग इन दिनों जोर शोर से चल रही है। इसी बीच खेसारीलाल यादव ने इस फिल्म में अपने किरदार की एक तस्वीर शेयर किया, जिसे देखकर एक बार आपको विश्वास नहीं होगा कि यह किसी भोजपुरी फिल्म की तस्वीर है।

इस फोटो में खेसारीलाल एम जी ब्राउनी गन लेकर नजर आयें हैं, और इसमें उनका स्वैग किसी हॉलीवुड कलाकारों से कम नहीं है। अगर आप हॉलीवुड की फिल्म द लास्ट स्टेंड का पोस्टर याद होगा, जिसमें अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ऐसे में लुक में दिखे थे। ठीक उसी तरह खेसारीलाल यादव भी नजर आ रहे हैं।

इसमें दो राय नहीं है कि खेसारीलाल यादव को भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया जाता है। हर वर्ग के दर्शक उनके फैन हैं, और यही वजह है कि वे आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में शुमार होते हैं। उनकी फिल्म संघर्ष भी जब आई थी, तब वह ब्लॉक बस्टर रही थी। अब उसका सीक्वल संघर्ष 2 लेकर निर्माता रतनाकर कुमार व निर्देशक पराग पाटिल आ रहे हैं।

फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग गोरखपुर में चल रही है। इस फिल्म में निर्माता – निर्देशक कई प्रयोग भी करते नजर आ रहे हैं, जिसमें खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav New Look) का लुक भी एक है। उनके इस लुक को सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस तो उनकी तुलना हॉलीवुड स्टार से भी कर रहे हैं। इसके बाद इतना तो तय माना जा रहा है कि खेसारीलाल यादव अपने नए लुक से एक बार भी भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं।

ये भी पढ़े: Dinesh Lal Yadav की लौंडा नाच पर आधारित फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ इस दिन होगी रिलीज़

ताज़ा ख़बरें