Kallu-Akanksha Dubey Song: अरविन्द अकेला कल्लू संग आकांक्षा दुबे ने लगाया ठुमका, जिसे देख फैंस हो रहे बेकाबू !

भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर अरविन्द अकेला कल्लू और सोशल मीडिया सेंसेशन और यूट्यूब क्वीन आकांक्षा दूबे का नया गाना काफी पसंद किया जा रहा है

Arvind Akela Kallu-Akanksha Dubey Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर अरविन्द अकेला कल्लू भोजपुरी जगत में अपने गानों के साथ ही एक्टिंग को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी क्रम में अरविन्द अकेला कल्लू और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज की आवाज में ‘छम्मक छल्लो’ सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस सांग में कल्लू के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन और यूट्यूब क्वीन आकांक्षा दूबे नजर आ रही हैं। छम्मक छल्लो सांग का टीजर व फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में पहले ही वायरल हो रहा है।

भव्य पैमाने पर निर्मित किया गया वीडियो सांग छम्मक छल्लो में कल्लू और आकांक्षा का गज़ब का कोडिनेशन दिखाई दे रहा है। उसी पर गाने में शिल्पी राज की आवाज का होना सोने पे सुहागा जैसी बात है। ऐसे थोड़ी शिल्पी राज को ट्रेंडिंग सिंगर कहा जाता है। उनके गाये हुआ गाने मिलेनियम क्लब में जाकर धमाल मचाते हैं।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के लिरिक्स अजय बच्चन, म्यूजिक प्रियांशू सिंह, निर्देशन भोजपुरिया, कोरियोग्राफी गोल्डी और बॉबी, एडिटिंग मीत जी, परिकल्पना अरविंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा का है।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Video: तबियत ख़राब होने के बावजूद अपने सॉन्ग ‘पानी पानी’ को प्रमोट कर रहे है खेसारी लाल यादव !

Latest Posts

spot_img

you may like