Johnny Sins के साथ Ad पर Bhavna Chauhan ने झेली आलोचना, कहा- पता नहीं था मैं उनके साथ काम..

भावना चौधरी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अदाकारा हैं जिन्होंने अपने करियर में 'रजिया सुल्तान' में अहम किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'हंसी तो फंसी' और 'शिकारा' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार रणवीर सिंह के ‘सेक्शुअल वेलनेस ब्रैंड बोल्ड केयर’ के विज्ञापन को तो आपने देखा ही होगा? यह विज्ञापन जब से प्रसारित हुआ है तभी से इसको लेकर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। रणवीर सिंह को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है तो वही इस विज्ञापन में नजर आई एक्ट्रेस भावना चौहान को भी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस विज्ञापन में मशहूर पोर्न स्टार जॉनी सिंस भी नजर आए और यही कारण है कि इन दोनों सितारों को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब इसी बीच पहली बार भावना चौहान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह जॉनी सिंस के साथ काम करने वाली है।

छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा हैं भावना
सबसे पहले तो हम आपको भावना के बारे में बता देते हैं। बता दे भावना चौधरी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अदाकारा हैं जिन्होंने अपने करियर में पापुलर टीवी शो ‘रजिया सुल्तान’ में अहम किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ‘हंसी तो फंसी’ और ‘शिकारा’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। अब जब भावना चौहान को इस विज्ञापन में देखा गया तो लोग उन्हें देखते ही चौंक गए। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने रणवीर सिंह से भी इस तरह के विज्ञापन की उम्मीद नहीं की थी। अब पहली बार भावना चौहान ने बताया कि उन्हें लगा कि वह रेसलर जॉन सीना के साथ काम करने वाली है, उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि, वह इस विज्ञापन में जॉनी सिंस के साथ नजर आएंगी।

क्या बोली भावना चौहान?
एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा कि, ”मुझे नहीं पता कि मैंने नाम गलत क्यों पढ़ा। लेकिन जरा सोचिए, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जॉनी इस तरह के विज्ञापन का हिस्सा होंगे। मैंने सोचा कि रेसलर भारत में बहुत काम करते हैं और इसलिए मैं बेवकूफ की तरह सोच रही थी कि यह जॉन सीना होंगे। आखिरी पल में मुझे पता चला कि जॉनी सिन्स है जॉन सीना नहीं।”

इसके अलावा भावना चौहान ने रणवीर सिंह के साथ काम करने पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने बताया कि, “उनके आस-पास रहना बहुत मजेदार था। हमारी एनर्जी काफी मैच होती थी और उन्होंने मुझे यह भी बताया कि उन्हें मेरा काम कैसा लगा। मुझे जॉनी के साथ ज्यादा बातचीत करने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह काफी प्रोफेशनल हैं।”

लोगों को पसंद नहीं आया विज्ञापन
बता दे पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने इस विज्ञापन को लेकर नाराजगी जताई थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एक लंबा नोट लिखते हुए ‘इसे टीवी इंडस्ट्री का अपमान’ भी बताया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने इन तीनों सितारों को बुरी तरह ट्रोल किया।

ये भी पढ़ें: Ayesha Takia: सलमान संग काम करके भी नहीं चला जादू, सर्जरी के चक्कर में बर्बाद कर बैठी ख़ूबसूरती, जानें क्यों छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री?

Latest Posts

spot_img

you may like