Ayesha Takia: सलमान संग काम करके भी नहीं चला जादू, सर्जरी के चक्कर में बर्बाद कर बैठी ख़ूबसूरती, जानें क्यों छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री?

आयशा टाकिया ने महेश 15 साल की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। आयशा को सबसे पहले फाल्गुनी पाठक के एल्बम 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाए..' में देखा गया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के माध्यम से जहां सलमान खान के करियर में चार चांद लगे तो वही फिल्म में नजर आने वाले अन्य सितारों को भी एक अच्छी सफलता हासिल हुई थी। इसी फिल्म में सलमान खान के साथ पापुलर एक्ट्रेस आयशा टाकिया भी दिखाई दी थी। बता दे आयशा टाकिया को इस फिल्म के माध्यम से तगड़ी सफलता हाथ लगी, लेकिन अचानक एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें इंडस्ट्री से अलविदा लेना पड़ा। अब हाल ही में एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें पहचान भी नहीं पाए। तो चलिए जानते हैं आयशा टाकिया के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें और आखिर क्यों उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली?

15 की उम्र में शुरू किया करियर
बता दें, आयशा टाकिया ने महेश 15 साल की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। आयशा को सबसे पहले फाल्गुनी पाठक के एल्बम ‘मेरी चूनर उड़ उड़ जाए..’ में देखा गया था। इसमें आयशा की क्यूटनेस को खूब पसंद किया गया। इसके बाद ऐसा कुशल 2004 में आई फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ में काम करने का मौका मिला और पहली फिल्म से आयशा टाकिया इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब रही। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला।

इसके बाद आयशा को सलमान खान के साथ फिल्म ‘वांटेड’ में काम करने का मौका मिला और मानो जिसे आयशा की किस्मत की सितारे चमक गए हो। जी हां.. सलमान खान के साथ काम करने के बाद आयशा टाकिया की पापुलैरिटी रातों-रात बढ़ गई। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस की खूबसूरती के भी खूब चर्चे हुए। उनकी क्यूट सी स्माइलिंग और सिजलिंग अंदाज लोगों को आज भी याद है। लेकिन अचानक ही आयशा की लुक में बदलाव आ गया जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए।

सर्जरी ने बिगाड़ दिया चेहरा
दरअसल, अचानक आयशा के चेहरे में बदलाव देखने को मिला। उनकी जो लाइन, आइब्रो और लिप्स पूरी तरह से बदल गए थे। इसके बाद जब उनसे सवाल किए गए तो पता चला कि, एक्ट्रेस ने अपने चेहरे की सर्जरी करवा ली है। बता दे इस दौरान आयशा टाकिया का चेहरा पूरी तरह से बिगड़ गया था। इतना ही नहीं बल्कि लोग पहली नजर में उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे। ऐसे में आयशा का फिल्मी ग्राफ भी धीरे-धीरे नीचे आने लगा। इसी बीच सिर्फ 23 साल की उम्र में आयशा ने सपा नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आज़मी के साथ शादी रचा ली और इंडस्ट्री को टाटा बाय-बाय कह दिया।

क्यों छोड़ी इंडस्ट्री?
बता दे आयशा का एक बेटा है जिसका नाम मिकैल आजमी है। हाल ही में आयशा और उनके बेटे को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान आयशा से इंडस्ट्री छोड़ने का कारण भी पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि उन्होंने बोल्ड सीन देने के लिए इंकार कर दिया था जिसके बाद उन्हें फिल्म में मिलना बंद हो गई।

ये भी पढ़ें: कौन थे Raveena Tandon के पिता रवि टंडन? ऐसे बनाई थी इंडस्ट्री में पहचान!

ताज़ा ख़बरें