Asif Sheikh: शाहरुख़-सलमान संग काम करके भी नहीं मिली पहचान, TV ने दिलाई इज्जत, आसान नहीं था विभूति जी का करियर!

उन्होंने टीवी से कमबैक किया। इस दौरान उन्होंने 'मिली', 'दिल मिल गए' जैसे टीवी शोज में नजर आए लेकिन 'भाभी जी घर पर है' की कॉमेडी सीरियल से उन्हें जबर्दस्त सफलता हासिल हुई।

टीवी दुनिया का सबसे पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर है’ तो आपने देखा ही होगा। इस शो में नजर आने वाले हर एक किरदार को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। इसी शो में विभूति जी का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता भी एक टॉप अभिनेता की लिस्ट में शामिल हो गए, लेकिन आपको बता दे कि इससे पहले भी अभिनेता ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह शाहरुख सलमान जैसे अभिनेताओं के साथ भी काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें टीवी की दुनिया से बड़ी सफलता हासिल हुई। तो चलिए जानते इस एक्टर के बारे में…

बैक टू बैक साइन की कई फ़िल्में
दरअसल हम जिस अभिनेता के बारे में बात करने उनका नाम आसिफ शेख है जिन्होंने 80 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। वह बतौर लीड एक्टर भी कई फिल्मों में नजर आए। 11 नवंबर 1964 को दिल्ली में जन्मे आसिफ शेख का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ। वह मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और उनका पूरा बचपन उत्तर प्रदेश के बनारस में बिता। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई की और फिर थिएटर ज्वाइन कर लिया।

इसी बीच उन्हें सबसे पहले टीवी सीरियल ‘हम लोग’ में काम करने का मौका मिला। फिर उन्होंने इसी बीच बैक टू बैक 10 से 12 फिल्में साइन की जिसमें ‘बीवी हो तो ऐसी’ से लेकर ‘करण अर्जु’न तक फिल्में शामिल थी। बता दें उन्होंने अपने करियर में ‘बनारसी बाबू’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘जोड़ी नंबर वन’, ‘कुंवारा’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उनका एक गाना ‘बिन तेरे सनम मर मिटेंगे हम।’ बहुत पॉपुलर रहा। कई फिल्मों में काम करने के बाद आसिफ ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

इस शो से हासिल हुई पहचान
इसके बाद उन्होंने टीवी से कमबैक किया। इस दौरान वह ‘मिली’, ‘दिल मिल गए’ जैसे टीवी शोज में नजर आए लेकिन ‘भाभी जी घर पर है’ की कॉमेडी सीरियल से उन्हें जबर्दस्त सफलता हासिल हुई। इस शो के माध्यम से उन्हें घर-घर में सफलता हासिल हुई। इस शो को लेकर आसिफ ने कहा था कि, “मैं अपनी सक्सेस का पूरा का पूरा श्रेय ‘भाबी जी घर पर है’ को देना चाहूंगा।

मेरी 130 फिल्में रिलीज हुईं और कुछ रिलीज नहीं भी हुईं। इतना करने के बावजूद बतौर एक्टर मुझे इस शो से पहचान मिली। इस शो ने मुझे नई जिंदगी दी। आमतौर पर, मेरी उम्र का एक एक्टर इस बात से खुश होता है कि वो पर्दे पर सिर्फ पापा और चाचा की भूमिका निभाए। मैं भी उम्मीद खो रहा था। हालांकि, मैं उस वक्त भी एक ऐसे की तलाश में था जहां मुझे अपनी पहचान मिल सके, वो मौका मुझे ‘भाबीजी’ से मिला।”

ये भी पढ़ें: ना कोई शो ना कोई सीरीज, फिर भी लग्जरी लाइफ जीती है ये TV हसीनाएं, बिना काम किए कैसे कमाती है पैसे?

Latest Posts

spot_img

you may like