Babil Khan की टीम और परिवार ने Viral Video को लेकर जारी किया स्टेटमेंट, तो वहीं Ananya Panday व दूसरे सितारों ने किया सपोर्ट

बाबिल खान की टीम और परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि बाबिल की बातों को गलत तरीके से समझा गया है और वीडियो को संदर्भ से हटकर पेश किया गया है

Babil Khan Viral Video Controversy: दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल खान इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में बाबिल भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने बॉलीवुड को फेक और रूड कहकर कई चर्चित स्टार्स जैसे अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, और शनाया कपूर का नाम लिया। वीडियो के वायरल होने के बाद बाबिल के फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मच गई। कई लोगों ने यह सवाल उठाया कि क्या बाबिल को फिल्म इंडस्ट्री में उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में बाबिल बेहद भावुक नजर आ रहे थे और उनकी मानसिक स्थिति को लेकर उनके फैंस ने चिंता जताई। उन्होंने पहले यह वीडियो पोस्ट किया और बाद में डिलीट भी कर दिया। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

इस पूरी घटना के बाद अभिनेत्री अनन्या पांडे ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बाबिल के प्रति अपना प्यार और समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि बाबिल एक संवेदनशील और ईमानदार इंसान हैं और उन्हें मजबूत बने रहना चाहिए। वहीं अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने भी बाबिल को नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि वह अकेले नहीं हैं और इंडस्ट्री में उनके जैसे ईमानदार कलाकारों की जरूरत है। मामला बढ़ता देख बाबिल खान की टीम और परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि बाबिल की बातों को गलत तरीके से समझा गया है और वीडियो को संदर्भ से हटकर पेश किया गया है।

स्टेटमेंट में कहा गया है कि “पिछले कुछ सालों में, बाबिल खान ने अपने काम के लिए बहुत प्यार और तारीफ हासिल की है। साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बात करने की हिम्मत भी दिखाई है। किसी और की तरह, बाबिल को भी कुछ कठिन दिनों का सामना करना पड़ता है और यह वीडियो उन्हीं में से एक दिन का था।” बयान में आगे कहा गया कि बाबिल वीडियो में अपने कुछ साथियों की ईमानदारी की सराहना कर रहे थे और उनकी मंशा किसी को नीचा दिखाने की नहीं थी। “हम उनके सभी शुभचिंतकों को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि बाबिल सुरक्षित हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।”

इस घटना ने एक बार फिर बॉलीवुड में मेंटल हेल्थ के मुद्दे को सामने ला दिया है। बाबिल जैसे युवा कलाकार, जो सच्चाई और भावनाओं के साथ काम करते हैं, जब इस तरह से टूटते नजर आते हैं, तो यह पूरी इंडस्ट्री के लिए सोचने का विषय बन जाता है।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan को Bollywood में Insider vs Outsider शब्द से होती है चिढ, जानिए Deepika Padukone का क्या है नजरिया

Latest Posts

spot_img

you may like