Ranveer Allahabadia के एक शो में माता पिता पर भद्दे कमेंट के बाद इस मशहूर गायक ने रद्द किया यूट्यूबर के साथ अपना पॉडकास्ट

मशहूर गायक बी प्राक ने यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया के साथ होने वाले अपने पॉडकास्ट को रद्द कर दिया। बी प्राक ने ये फैसला तब किया, जब रणवीर ने इंडियाज गॉट लेटेंट में एक विवादास्पद टिप्पणी की

B Praak Cancels His Podcast With Ranveer: मशहूर गायक बी प्राक ने यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया के साथ होने वाले अपने पॉडकास्ट को रद्द कर दिया। बी प्राक ने ये फैसला तब किया, जब रणवीर ने इंडियाज गॉट लेटेंट में एक विवादास्पद टिप्पणी की, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। हालाकि बाद में जब रणवीर को अपनी गलती का ऐहसास हुआ, तब रणवीर ने माफी मांग ली है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

गायक बी प्राक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी और रणवीर के शो और उसके कंटेंट को पत्थेटिक व भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की टिप्पणियों को हास्य नहीं माना जा सकता, क्योंकि ये भारतीय समाज की पारंपरिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ हैं। बी प्राक ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी सामग्री का प्रचार करना पूरी तरह से गलत है और इस तरह उन्होंने अपने रणवीर के साथ होने वाले पॉडकास्ट को रद्द कर दिया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर अलाहाबादिया ने इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में एक प्रतियोगी से एक बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछा। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस शो की कड़ी आलोचना हुई और दर्शकों ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान करार दिया। कई लोग इसे एक गलत संदेश देने वाला और समाज के लिए हानिकारक मानते हैं। बी प्राक ने इस पूरी स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति का सम्मान करना चाहिए और इस प्रकार की सामग्री से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है और मुझे नहीं लगता कि इसे किसी भी तरीके से मनोरंजन के नाम पर सही ठहराया जा सकता है।

वैसे बात करें अगर शो इंडियाज गॉट लेटेंट की, तो ये एक तरह से कॉमेडी पर आधारित शो है, लेकिन इस बार यह शो अपने आपत्तिजनक सवालों के कारण विवादों में फंस गया। इस मुद्दे ने न केवल सोशल मीडिया पर हलचल मचाई, बल्कि यह बहस का विषय भी बन गया कि क्या कंटेंट क्रिएटर्स को समाज के नैतिक मूल्यों का सम्मान करते हुए अपनी सामग्री तैयार करनी चाहिए। बी प्राक के इस कदम ने यह दिखा दिया कि कलाकारों और सार्वजनिक व्यक्तियों की ज़िम्मेदारी केवल उनके काम तक सीमित नहीं होती, बल्कि वे समाज के एक अहम हिस्से के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं।

यह घटनाक्रम भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक बड़ा संदेश देता है, कि कंटेंट क्रिएटर्स को अपने दर्शकों के बीच सकारात्मक और जिम्मेदार सामग्री साझा करनी चाहिए। इसके अलावा, इस विवाद ने यह भी दर्शाया कि आज के समय में लोग अपने विचारों और फैसलों के लिए और ज्यादा सचेत हैं, और इस तरह के मुद्दों पर अपनी आवाज़ उठाना ज़रूरी समझते हैं। अब इस मामले की जांच जारी है, और यह देखा जाएगा कि आगे इसमें क्या कदम उठाए जाते हैं।

ये भी पढ़े: IMDb की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में Sohum Shah की Crazxy की एंट्री, Sikandar और Chhaava के साथ हुई टॉप 4 में शामिल

Latest Posts

spot_img

you may like