खूबसूरती के चक्कर में करियर बर्बाद कर बैठीं Ayesha Takia, सर्जरी से हो गई ऐसी हालत, पहचानना हुआ मुश्किल!

23 साल की उम्र में आयशा टाकिया ने सपा नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी रचा ली और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ तो आपने देखी ही होगी। यह वही फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में नजर आने वाले सितारों की परफॉर्मेंस को भी काफी पसंद किया गया। वहीं फिल्म में अभिनेत्री आयशा टाकिया मुख्य किरदार में नजर आई थी और इस फिल्म के माध्यम से आयशा के करियर में चार चांद लग गए थे, लेकिन धीरे-धीरे आयशा इंडस्ट्री से गायब हो गई और अब तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है। आज 10 अप्रैल को आयशा टाकिया अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं आयशा टाकिया के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

15 की उम्र में शुरू हुआ था करियर
बता दें, आयशा टाकिया ने केवल 15 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। मॉडलिंग के दौरान उन्होंने फाल्गुनी पाठक के एल्बम ‘मेरी चूनर उड़ उड़ जाए।।’ में काम किया था जिसमें उनकी मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया।

इसके बाद उन्होंने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ में काम किया और पहली फिल्म से आयशा को बड़ी सफलता हाथ लगी। इसके बाद आयशा टाकिया को सलमान खान के साथ फिल्म ‘वांटेड’ में देखा गया जिसमें उनकी परफॉर्मेस को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में काम करने के बाद आयशा को कई फिल्में ऑफर भी हुई।

सर्जरी से बिगड़ गया चेहरा
इसके कुछ दिन बाद ही आयशा के चेहरे में अचानक बदलाव देखने को मिला जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। उनके आइब्रो, लिप्स और जो लाइन पूरी तरह से बदल गए थे जिसके बाद यह राज सामने आया कई एक्ट्रेस ने अपनी सर्जरी करवा ली है। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि आयशा का चेहरा अच्छा होने के बजाय पूरी तरह से बिगड़ गया था और फैंस उन्हें इस बदले लुक में बिल्कुल नहीं देखना चाहते थे।

यही वजह थी कि आयशा को फिल्में मिलना बंद हो गई और उन्होंने सिर्फ 23 साल की उम्र में सपा नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी रचा ली और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ें:सेट पर कैसा रहता था Amitabh Bachchan का रवैया? Aruna Irani बोली- वो कभी फ्रेंडली नहीं रहते थे…

Latest Posts

spot_img

you may like