Ayesha Jhulka Birthday Special: 90 के दशक की जानी मानी अदाकारा आयशा जुल्का ने अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरूआत सलमान खान की हिट फिल्म कुर्बान से की थी। इसके बाद वो आमिर खान के साथ जो जीता वही सिकंदर में नजर आई। ये फिल्म भी हिट हो गई और फिर देखते ही देखते आयशा जुल्का 90 के दशक की टॉप अदाकाराओं में से एक बन गई। सलमान खान और आमिर खान के अलावा वो दूसरे समकालीन बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ वो फिल्में करने लगी। अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ी सीरीज की पहली फिल्म खिलाड़ी की जबरदस्त कामयाबी ने आयशा जुल्का बॉलीवुड की खिलाड़ी बन गई। शोहरत की बुलंदी पर पहुंची आयशा फिर फिल्मों के चयन व अपने निजी लाइफ की वजह से धीरे धीरे बॉलीवुड से दूर हो गई।
दरअसल आयशा जुल्का के इस दौरान कई कलाकारों के साथ लव अफेयर्स की खबरों ने उन्हे सुर्खियों में ला दिया था। अफेयर की खबरों की बीच फिर अचानक आयशा जुल्का की फिल्में फ्लॉप होनी शुरू हो गई। कहते हैं इसकी शुरूआत मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म दलाल से हुई थी। जिसकी शूटिंग के वक्त निर्देशक ने धोखे से आयशा जुल्का के बॉडी डबल का इस्तेमाल कर कई बोल्ड सीन्स ले लिए और फिर उसे फिल्म में डाल भी दिया। आयशा को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होने फिल्म मेकर पर केस कर दिया और बाद में फिल्म निर्माता ने उनसे माफी मांगी थी।
दलाल फिल्म की वजह से आयशा जुल्का की काफी किरकिरी हुई, सो अलग फिर उनकी इमेज में अचानक बदलाव आया देख उन्हे बी-ग्रेड की फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। फिर आयशा जुल्का ने इस दौरान कई लीक से हटकर फिल्में साइन की। जिसकी वजह से उन्हे नाकामयाबी मिली। फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही आयशा के अफेयर की खबरें सामने आई थी। खिलाड़ी फिल्म की शूटिंग के वक्त अक्षय कुमार के साथ भी कहते हैं कि आयशा रिलेशन में थी लेकिन अक्षय ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया था कि मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी आयशा काफी क्लोज हो गई थी। जब वो फिल्म दलाल की शूटिंग कर रही थी। फिर फिल्म के बोल्ड सीन्स को लेकर जब मामला कोर्ट में पहुंचा, तब दोनों के बीच अलगाव हो गया। कहते हैं कि आयशा जुल्का का सबसे चर्चित अफेयर नाना पाटेकर के साथ रहा है। दोनों फिल्म आंच की शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे। इस फिल्म में आयशा ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे। नाना के साथ भी आयशा का रिश्ता ज्यादा टिक नहीं पाया फिर आयशा ने 2003 में समीर वाशी से शादी कर घर बसा लिया और फिल्मों से दूरी बना ली।
ये भी पढ़े: Kohrra और Asur Fame Barun Sobti का OTT पर बड़ा बयान, बोले OTT पर Censorship से क्या फायदा होगा?

