Avatar 2 Trailer: अद्भुत नजारों के साथ रिलीज हुआ जेम्स कैमेरॉन का ‘अवतार 2’ का दमदार ट्रेलर 

Avatar 2 Trailer: हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर जेम्स कैमेरॉन (James Cameron) की मच अवेटेड फिल्म अवतार 2 (Avatar 2) का दर्शकों को बड़े ही बेसब्री से इन्तेजार हैं। इससे जुडी हर खबर पर ऑडियंस की पैनी नजर टिकी हुई हैं। वही अब अवतार 2 के फैंन्स के लिए खुशखबरी हैं।  हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड एनिमेटेड फिल्म ‘अवतार 2’ का ट्रेलर अब फाइनली रिलीज हो चूका हैं | वैसे बता दे कि यह फिल्म के ट्रेलर का टीज़र वीडियो हैं। लेकिन यह देखने में बेहद ही शानदार और दमदार हैं। यह टीज़र वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रहा हैं और दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर रहा हैं। 


अवतार 2 (Avatar 2 Release Date) के टीज़र वीडियो के साथ ही इस फिल्म का रिलीज डेट भी जारी किया गया हैं। यह अवतार फिल्म का सीक्वल हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को अवतार के ऑफिसियल पेज पर भी शेयर कर इसकी जानकारी दी गई हैं। हालांकि इस टीज़र ट्रेलर वीडियो में फिल्म की कहानी को रिवील नहीं किया गया हैं, मगर फिल्म में नजर आनेवाले अद्भुत दृश्यों की झलक देखने को मिल रही हैं। यह ट्रेलर देखने में काफी शानदार हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंन्स की एक्ससाइटमेंट डबल हो गई हैं।


अवतार 2 (Avatar 2 Collection) के इस टीज़र वीडियो में यह जरूर सुनने मिल रहा है कि जहां जेक बोलते है,’ मुझे एक बात पता हैं। हम जहां भी जाते हैं, यह परिवार हमारी मजबूत इमारत हैं।’ वही इसके अलावा इस वीडियो में जेक और नेतिरी के उड़ते गए सीन्स भी देखने में काफी अद्भुत लग रहे हैं। वैसे आपको बता दे कि अवतार 2 इसी साल 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब ऐसे में फैंन्स की इस फिल्म को लेकर एक्ससाइटमेंट डबल हो गई है और हर कोई बस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहा हैं। 


यह भी पढ़ें: Jayeshbhai Jordar: जाने आखिर कौन हैं ‘जयेशभाई जोरदार’ की हीरोइन शालिनी पांडे, रणवीर सिंह के साथ लड़ाएंगी इश्क़ 

Latest Posts

spot_img

you may like