Salman Khan की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में ऐसी चीज देखने को मिलेगी जिससे फैंस पागल हो जायेंगे

Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज डेट तय कर दी गई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है। इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म में ऐसी चीज देखने को मिलेगी जो आजतक किसी भी बॉलीवुड की फिल्म में देखने को नहीं मिली है।

इस फिल्म के निर्देशक फरहाद  सामजी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सबसे खतरनाक इंटरवल प्वाइंट देखने को मिलेगा। फरहाद के अनुसार फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सबसे बड़ा इंटरवल प्वाइंट देखने को मिलेगा। इस फिल्म में ऐसा इंटरवल प्वाइंट होगा जिसे आजतक किसी ने भी किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं देखा होगा। इस फिल्म का इंटरवल प्वाइंट वाला सीन देखकर ऑडियंस के रोंगटे खड़े हो जायेंगे। 

इसके अलावा फरहाद ने ये भी बताया कि, ‘’इस फिल्म का क्लाईमैक्स सीन भी काफी जबरदस्त होने वाला है। इस क्लाईमैक्स सीन में सलमान भाई का हीरोजिम पूरी तरह से दिखाया जायेगा। फिल्म के क्लाईमैक्स में सलमान भाई को एक्शन करते हुए देख दर्शक अपनी सीट पर बंध जायेंगे।’’

बहरहाल अब देखना होगा कि फरहाद जो बात कह रहे हैं, वो इस फिल्म में दिखा पायेंगे भी या नहीं। वैसे फिल्म का ट्रेलर देखकर तो उम्मीद लगती है कि फरहाद ने इस फिल्म का निर्देशन पूरी निष्ठा से किया है। फिल्म के ट्रेलर में सलमान एक्शन करते हुए काफी जबरदस्त लग रहे थे। इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर में बीजीएम और म्यूजिक भी काफी जबरदस्त लग रहा था। 

अब देखते है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो पायेंगे ही नहीं। इस फिल्म में सलमान खान और पूझा हेडगे के अलावा कई बड़े-बड़े स्टार्स एक्टर भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है।  

ये भी पढ़ें: Mithun के बेटे Namashi Chakraborty की डेब्यू फिल्म Bad Boy के ट्रेलर पर मिले खराब रिएक्शन, यूजर बोला इसे हीरो किसने बना दिया

Latest Posts

spot_img

you may like