Arvind Akela kallu उत्तर प्रदेश के अयोध्या में Bhojpuri film Aan Baan Shaan की कर रहे है शूटिंग

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu ) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाते नजर आ रहे है। कल्लू एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ बहुत ही टैलेंटेड सिंगर भी है जिनके गाने यूट्यूब पर देखते ही देखते ट्रेंड करने लगते है। आपको बता दे अरविंद अकेला कल्लू ने बहुत ही छोटी उम्र से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा है। एक्टर ने अब तक इंडस्ट्री को कई हिट फिल्मे दे चुके है। इन दिनों कल्लू उत्तर प्रदेश की गलियों का आनंद ले रहे है। दरअसल एक्टर इन दिनों अपनी अगली भोजपुरी फिल्म ‘आन बान शान’ (Aan Baan Shaan) की शूटिंग के लिए अयोध्या नगरी में है।

अब हालही में एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी भोजपुरी फिल्म ‘आन बान शान’ से जुडी कुछ बाते बताई है। आपको बता दे, इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल यादव (Kajal Yadav) भी नजर आने वाली हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अरविंद अकेला कल्लू, काजल यादव और विनोद गुप्ता ने ख़ास बात-चीत की है।

Latest Posts

spot_img

you may like