सेट पर कैसा रहता था Amitabh Bachchan का रवैया? Aruna Irani बोली- वो कभी फ्रेंडली नहीं रहते थे…

अरुणा ईरानी को आप जल्द ही फिल्म 'घुड़चढ़ी' में देखेंगे। लंबे समय बाद अरुणा ईरानी किसी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा रवीना टंडन जैसे सितारे भी होंगे।

अरुणा ईरानी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। अरुण ईरानी ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर में कई कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा की और दमदार किरदारों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब पहली बार अरुणा ईरानी ने बड़े-बड़े एक्टर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान अरुण ईरानी ने बताया कि उन दिनों फिल्म सेट पर अमिताभ बच्चन का किस तरह का रवैया रहता था? तो चलिए डिटेल में जानते हैं अरुणा ईरानी की जुबानी पुराने हीरों की कहानी..

कैसे थे राजेश खन्ना?
बता दे, अरुणा ईरानी ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैं। मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ उन्हें काम करने का अनुभव रहा है। उन्होंने हाल ही में राजेश खन्ना को लेकर भी बताया कि, “राजेश अच्छे एक्टर थे। वो मेरे साथ बहुत अच्छे थे। लोग उनसे बहुत डरते थे। लेकिन मैं नहीं। मुझे वो ‘बेन’ बुलाते थे। वो ऐसा करते थे कि ‘ऐ बेन, चलो खाना खाएं, टाइम हो गया।” इस दौरान अरुणा ईरानी ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया।

अमिताभ के लिए क्या बोली अरुणा?
उन्होंने अमिताभ को लेकर कहा कि, “अमित जी शुरू से ही बहुत अलग रहते थे। वो बस अपने कमरे में या वैनिटी वैन में समय बिताया करते थे। मैंने उन्हें किसी के साथ फ्रेंडली होते नहीं देखा।’ मेरी कभी उनसे बहुत अच्छी दोस्ती नहीं हुई। लेकिन हम कभी-कभी बात कर लेते थे। हीरोइनों से भी मेरी अच्छी बनती थी। मुझे नहीं पता वो मुझे क्यों पसंद करती थीं।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, “एक्टर के तौर पर वो लेजेंड थे। और जब मैंने उनके साथ बॉम्बे टू गोवा में काम किया था, तो वो फेमस नहीं थे। लेकिन अब जब उन्होंने इतना नाम कमा लिया है, वो अभी भी वैसे ही हैं। उनमें किसी तरह की कोई एटिट्यूड वाली समस्या नहीं है। अगर मैं अमिताभ बच्चन की जगह होतीं तो इतनी कामयाबी सिर चढ़ जाती। मुझे शक है कि अमित जी की जगह कभी कोई नहीं ले सकता है।”

बता दे, अरुणा ईरानी को आप जल्द ही फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में देखेंगे। लंबे समय बाद अरुणा ईरानी किसी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा रवीना टंडन जैसे सितारे भी होंगे।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा शख्स से Aruna Irani ने की थी गुपचुप शादी, नहीं बन पाई मां, जानें क्यों बरसों तक छुपाया रखा राज?

Latest Posts

spot_img

you may like