Arshad Warsi ने उन्हें Jolly LLB 2 से निकाले जाने का एक बड़ा कारण बताया, अगर यह गलती न करते तो आज भी अरशद ही Bigg Boss के होस्ट होते

Arshad Warsi on Jolly LLB 2 and Bigg Boss: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता अरशद वारसी जोकि इन दिनों अपनी वेब-सीरीज असुर 2 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इसके अलावा अरशद अब अक्षय कुमार के साथ फिल्म जॉली एलएलबी 3 में भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच अरशद ने बताया है कि उन्हें जॉली एलएलबी 2 से निकाला नहीं गया था, बल्कि यह फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड दी थी। 

अरशद ने हाल ही में अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू में जॉली एलएलबी और बिग बॉस के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। अरशद ने जॉली एलएलबी पर बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’अब जॉली एलएलबी 3 बनने वाली है, वे और अक्षय कुमार जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में दोनों साथ में नजर आयेंगे। इसके अलावा यह इस फिल्म फ्रेंचाइजी का प्लान था कि पहले पार्ट में अरशद वारसी नजर आयेंगे और दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार।’’

अरशद जिन्होंने बिग बॉस का पहला सीजन होस्ट किया था, लेकिन वे बाद में इसका दूसरा सीजन होस्ट नहीं कर पाए थे। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने इसका दूसरा सीजन होस्ट किया और तीसरा अमिताभ बच्चन ने फिर इसके बाद सारे सीजन अबतक सलमान खान ने होस्ट किए हैं। बिग बॉस की होस्टिंग अरशद के हाथ से जाने पर अभिनेता ने कहा कि, ‘’वे ​​बिग बॉस की अगला सीजन नहीं कर सके क्योंकि वे शूटिंग के लिए लंदन गए था। लेकिन उनका मानना ​​है कि सलमान खान इस शो के सर्वश्रेष्ठ होस्ट हैं। उस काम को सलमान से बेहतर कोई नहीं कर सकता था। रियलिटी शो को सलमान जैसे ‘दबंग’ की जरूरत है।’’

बहरहाल फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय और अरशद वारसी की कमाल की जोड़ी देखने को मिली थी। अब देखना होगा कि फिल्म जॉली एलएलबी में अरशद वारसी और अक्षय कुमार क्या कमाल करते हैं। इस फिल्म में दोनो की टकरार देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। 

ये भी पढ़ें: Mohra के 29 साल हुए पूरे,  Anil Kapoor ने इस फिल्म में Akshay Kumar और Sunil Shetty को लेने पर उड़ाया था मजाक, गुस्से में आकर Sunil Shetty ने कर दिया था ऐसा का

Latest Posts

spot_img

you may like