Arjun Rampal और Bobby Deol समेत बॉलीवुड के यह टॉप हीरो साउथ की आने वाली पैन इंडिया फिल्मों में बने हैं विलेन 

Arjun Rampal Bobby Deol  these  actors villain in South films: बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में अक्सर साउथ के कुछ बड़े एक्टर्स को विलेन के रूप में लिया जाता रहा है। लेकिन अब समय ऐसा आ गया है कि बॉलीवुड के कुछ टॉप हीरोज साउथ की फिल्मों में विलेन बनने जा रहे हैं। इन हीरोज को साउथ की फिल्मों में विलेन बनने का लिए काफी मोटी रकम दी गई हैं। तो आज हम आपको साउथ आने वाली ऐसी पैन इंडिया फिल्मों के बारे में बतायेंगे, जिसमें बॉलीवुड के टॉप हीरोज विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

बॉलीवुड के हीरो साउथ की आने वाली फिल्मों में विलेन:

1.Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल पैन इंडिया तेलुगू फिल्म  Bhagavanth Kesari में नजर आयेंगे। वे इस फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें अर्जुन विलेन के रूप में काफी खतरनाक लुक में नजर आ रहे थे। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण हीरो हैं और वे अर्जुन रामपाल से पहली बार किसी फिल्म में दो-दो हाथ करते हुए नजर आयेंगे। अर्जुन भी पहली बार किसी साउथ की फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म इसी साल 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

2.Bobby Deol: बॉबी देओल भी पहली बार साउथ की किसी फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। बॉबी, पवन कल्याण  पैन इंडिया तेलुगू फिल्म Hari Hara Veera Mallu में मुख्य विलेन का किरदार निभायेंगे। वे इस फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म मे बॉबी की टकरार तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार पवन कल्याण से देखने को मिलेगी। 

3.Sanjay Dutt: संजय दत्त जिनकी केजीएफ के बाद साउथ की फिल्मों में काफी ज्यादा डिमांड बढ़ गई है। वे विजय थलापति की पैन इंडियन फिल्म ‘लियो’ में भी नजर आयेंगे, हालांकि इस फिल्म में संजय विलेन नहीं बने हैं। संजय एक दूसरी पैन इंडिया फिल्म Double iSmart में विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म अगले साल 08 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4.Saif Ali Khan: सैफ अली खान भी पहली बार साउथ की किसी फिल्म में विलेन का रोल निभाने जा रहे हैं। सैफ, जूनियर एनटीआर की आगामी पैन इंडिया तेलुगू फिल्म देवारा में मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Welcome 3 समेत Sanjay Dutt की आने वाली पांच जबरदस्त  कॉमेडी फिल्में, जो दर्शकों को खूब हसायेंगी 

Latest Posts

spot_img

you may like