Arjun Kapoor की Kuttey Netflix  पर हुई रिलीज, यूजर ने बोला इसको कुत्ता भी नहीं देखेगा

Arjun Kapoor kuttey  Netflix: बॉलीवुड के एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। अर्जुन कपूर की यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म का बजट 35 करोड़ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 1 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

सिनेमाघरों में फ्लॉप हो जाने के बाद इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला लिया गया था। आज यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। हालांकि, अर्जुन की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना यूजर्स को पसंद नहीं आया है। यूजर्स अर्जुन की फिल्म ‘कुत्ते’ को लेकर काफी खराब कमेंट्स कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म की नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जाने की जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स की इसी पोस्ट पर यूजर्स फिल्म कुत्ते को लेकर आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने अर्जुन की फिल्म ‘कुत्ते’ पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’कुत्ता भी नहीं देखेगा।’’ इसके अलावा एक यूजर ने नेटफ्लिक्स को चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘’अबे यार नेटफ्लिक्स वालों फिर ये मत बोला करो को लोग अनसब्सक्राइब क्यों कर रहे।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’नेटफ्लिक्स अपने कलेक्शन में एक और फ्लॉप फिल्म का ला रहा है।’’

बता दें कि, अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ सिनेमाघरों में 13 जनवरी 2023 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यू दिए थे। लेकिन अच्छे रिव्यू के बाद भी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स पर सिर्फ 1 करोड़ रुपए ही कमाए थे। अर्जुन ने फिल्म कुत्ते से अपने करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म दी हैं। इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद अर्जुन की फ्लॉप फिल्मों की संख्या 12 हो गई थी। 

फिल्म कुत्ते को विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज द्वारा रिलीज किया गया था। हालांकि, इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने अच्छी एक्टिंग करने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं रहा और फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

ये भी पढ़ें: Ranbir-Shraddha की Tu Jhoothi Main Makkaar ने किया धमाल, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like