‘मलाइका का सस्ता पीस..’ बोल्ड ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं Arbaaz की नई दुल्हनियां, उड़ा मजाक

शूरा खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट है। उन्होंने बड़े-बड़े सेलिब्रिटी का मेकअप किया है।

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और शूरा खान ने हाल ही में शादी रचाई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कपल की शादी में कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे। अब इसी बीच अरबाज खान को अपनी पत्नी शूरा खान के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद शूरा खान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शूरा खान किस वजह से ट्रोल हो रही है?

रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल
वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान अपनी पत्नी का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह रोमांटिक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन कुछ यूजर्स को शूरा खान का ड्रेसिंग सेंस बिलकुल पसंद नहीं आया। देखा जा सकता है कि, शूरा खान इस दौरान शॉर्ट पैंट में दिखाई दी जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। कई लोगों ने तो शूरा खान को सस्ती मलाइका अरोड़ा भी कह दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “आपकी पैंट कहा चली गई?”। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि, “शूरा खान से अच्छी तो मलाइका अरोड़ा हैं।” वहीं अन्य ने लिखा कि, “ये मलाइका की सस्ती कॉपी है।” इसके अलावा भी यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए।

कौन हैं शूरा खान?
अरबाज खान के बारे में तो लोग भली-भांति जानते हैं, लेकिन शूरा खान के बारे में कम ही लोग जानते हैं। दरअसल, शूरा खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट है। उन्होंने बड़े-बड़े सेलिब्रिटी का मेकअप किया है। जी हां.. रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी जैसी बड़ी-बड़ी हस्तियों को खूबसूरत बनाने में शूरा खान का ही हाथ है। रवीना अक्सर शूरा के साथ अपनी तस्वीर साझा करती रहती है। वही अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद से यह दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फिर इन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

अरबाज की पहली पत्नी थीं मलाइका
बता दें, शूरा से पहले अरबाज खान की शादी मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी। शादी के बाद कपल के घर एक बेटा पैदा हुआ जिसका नाम अरहान खान है, लेकिन साल 2017 में अरबाज और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो गया। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज खान ने विदेशी एक्ट्रेस जॉर्जिया को डेट किया। हालांकि इन दोनों का रिश्ता भी कोई लंबा नहीं टीक सका। इसके बाद अरबाज खान गुपचुप तरीके से शूरा को डेट कर रहे थे। इसके बाद इन्होंने शादी का ऐलान किया और फिर यह हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। वहीं मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है।

ये भी पढ़ें: New Year पार्टी में Malaika को बोल्ड ड्रेस पहनना पड़ा भारी, यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली

Latest Posts

spot_img

you may like