Salman Khan की Sikandar की रिलीज से पहले A.R. Murugadoss ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा, जानिए फिल्म का नाम और स्टारकास्ट की पूरी डिटेल्स

डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने सोशल मीडिया पर शिवकार्तिकेयन के साथ इस फिल्म के टाइटल की घोषणा कर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया

AR Murugadoss Announces Madharasi With Sivakarthikeyan: ए.आर. मुरुगदॉस ने सलमान खान के साथ अपनी एक्शन ब्लॉकबस्टर “सिकंदर” से दर्शकों को जबरदस्त एक्साइटमेंट दी है, और अब हर कोई ये जानने को बेताब है कि उनके अगले प्रोजेक्ट में क्या धमाका होने वाला है। “सिकंदर” के टीज़र ने पहले ही एक्शन के सही मूड को सेट कर दिया है, लेकिन अब एक और तगड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार मुरुगदॉस एक और ज़बरदस्त फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें लीड रोल में शिवकार्तिकेयन होंगे। ये मेगा कोलैबोरेशन क्या नया लेकर आएगा, ये देखने के लिए हम भी उतने ही एक्साइटेड हैं जितना फैंस। जैसा कि फिल्म मेकर ने घोषणा की थी, उसके मुताबिक इस फिल्म के टाइटल की घोषणा कर दी गई है।

डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने सोशल मीडिया पर शिवकार्तिकेयन के साथ इस फिल्म के टाइटल की घोषणा कर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया। ये टाइटल और पहला पोस्टर एकदम धांसू है—दमदार, वाइल्ड और एक्शन से भरपूर है। मुरुगदॉस ने शिवकार्तिकेयन के जन्मदिन पर टाइटल सोशल मीडिया पर शेयर करके इस फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ा दिया है। मुरुगदॉस ने अपने शानदार कैप्शन में लिखा है कि जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो शिवकार्तिकेयन,धमाकेदार एक्शन के लिए जमीन तैयार है, चलो तबाही शुरू करते हैं। आपको बता दें कि फिल्म पैन इंडिया रिलीज होने वाली है। इंग्लिश में फिल्म का टाइटल मद्रासी तो हिंदी में दिल से मद्रासी रखा गया है।

इस फिल्म से एंटरटेनमेंट की दो दमदार ताकतों डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस और सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन को साथ ला रही है। ये कोलैबोरेशन वाकई ऐतिहासिक होने वाला है, जहां शिवकार्तिकेयन, जिन्होंने हाल ही में “अमरन” जैसी ब्लॉकबस्टर और क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म दी है, और मुरुगदॉस, जो पहले ही गजनी, हॉलीडे, कथ्थी जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं, वह साथ आ रहे हैं। इसके अलावा, “सिकंदर” भी रिलीज़ के लिए तैयार है, जिससे मुरुगदॉस की धमाकेदार फिल्मोग्राफी में एक और एक्शन ब्लॉकबस्टर जुड़ने वाली है। खास बात ये है कि ये पहला मौका होगा जब शिवकार्तिकेयन और मुरुगदॉस साथ काम कर रहे हैं।

एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर कंपोज़ करेंगे । उनकी शानदार बीट्स और जबरदस्त म्यूजिक के साथ, ये प्रोजेक्ट और भी ग्रैंड और एक्साइटिंग बनने वाला है।

ये भी पढ़े: Priyanka Chopra ने Gadar-2 के डायरेक्टर Anil Sharma के साथ दोबारा काम क्यों नहीं किया?

Latest Posts

spot_img

you may like