WTC फाइनल हारने पर Anushka Sharma हुई ट्रोल, यूजर्स बोले पनौती है ये जब ये स्टेडियम में होती है जीत की संभावना जीरो प्रतिशत होती है

जब भारतीय टीम कोई क्रिकेट मैच हारती है या फिर विराट कोहली कम रन पर आउट होते हैं। तो उसके लिए सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। जिससे वो ट्रोल का शिकार हो जाती हैं

Anushka Sharma Gets Trolled For Kohli Dismissal: बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता हमेशा से रहा है। इतिहास पर एक नजर डाले तो कई प्यार की कहानियां एक्ट्रेसेस और क्रिकेट के खिलाड़ियों की हमने सुन रखी है। इनमें से कईयों ने शादी भी की है और वो बॉलीवुड और क्रिकेट के सबसे क्यूटेस्ट कपल बन जाते हैं। इन्ही खूबसूरत कपल्स में से एक है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी, पर अफसोस जब भारतीय टीम कोई क्रिकेट मैच हारती है या फिर विराट कोहली कम रन पर आउट होते हैं। तो उसके लिए सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। जिससे वो ट्रोल का शिकार हो जाती हैं।

कुछ ऐसा ही हुआ हाल ही में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन में खेले गए डब्यूटीसी फाइनल के मैच में, जहां विराट कोहली दोनों ही पारियो में बड़ा स्कोर खड़ा करने से चूक जाते हैं और जल्दी से आउट हो जाते हैं। इस फाइनल मैच के दौरान अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में चेयर करने के मौजूद थी। भारत ये मैच एक बड़े अंतर से हार गया और आईसीसी की ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंचकर भारत फिर से दूर हो गया। हालाकि हार जीत गेम का हिस्सा है। लेकिन अब इसके लिए यूजर्स अनुष्का शर्मा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स अनुष्का शर्मा को ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि ये जब से क्रिकेट मैच देखने लगी है। भारत फाइनल का कोई भी गेम नहीं जीत पाया है। एक यूजर ने अनुष्का शर्मा को पनौती बताते हुए लिखा है कि अब इसे घर बैठना चाहिए, ताकि भारत की हार का सूखा खत्म हो सके। एक दूसरे ने लिखा है कि जब अनुष्का शर्मा आईसीसी की किसी भी टुर्नामेंट में मौजूद होती है, भारत की जीत की संभावना जीरो प्रतिशत हो जाती है। फाइनल में हुई भारत की हार दर्शक पचा नहीं पा रहे हैं और ट्विटर पर डब्यूटीसी फाइल्स नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है। जब लोग अनुष्का शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं। इससे पहले भी कई मौके पर विराट के फेल हो जाने पर लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया है। अब देखते हैं कि एक्ट्रेस इन ट्रोलर्स का जवाब किस तरह से देती हैं। क्योंकि अनुष्का शर्मा हमेशा से बेबाक अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अनुष्का की प्रतिक्रिया का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से रहेगा।

ये भी पढ़े: Sunny Deol फिल्म Gadar 2 के क्लेश से पहले भी झेल चुके हैं बड़ी फिल्मों के साथ क्लेश, सनी ने एक सुपरस्टार को दी…

Latest Posts

spot_img

you may like